दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे में कट देने की घोषणा के बाद मरोडा गांव में धरना समाप्त

Khoji NCR
2020-11-23 11:26:16

साहून खांन नूंह एक नवंबर से भूख हड़ताल करतीं आ रही थी महिलाएं आयरन लेडी सबीला जंग ने तोड़ी भूख हड़ताल, मरोडा कट का ऐलान बांटे गए लड्डू चार महीने से गांवों में चल रहा था मेवात आरटीआई मंच का अभि

ान, महिलाओं ने मनाई खुशी महिलाओं द्वारा एक नवंबर से गांव मरोडा में दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे में कट देने के लिए की जा रही भूख हड़ताल सोमवार को समाप्त हो गई। मरोडा गांव में धरना खत्म करने का ऐलान आयरन लेडी श्रीमती सबीला जंग ने किया। वो लंबे वक्त से भूख हड़ताल पर बैठी हुई थी। महिलाओं ने जूस पिला कर उनकी भूख हड़ताल टूड़वाई और महिलाओं ने एक दूसरे को मिठाईयां खिलाई। धरना को आखिरी दिन संबोधित करते हुए सबीला जंग ने बताया कि मरोडा कट के अलावा हमारी बड़ी लंबी मांग नूंह अलवर हाइवे को फोरलेन करने की थी। वहीं नीति आयोग का सबसे पिछड़ा जिला होने के बावजूद भी नगीना क्षेत्र का विकास नहीं हुआ। अब जाकर हमारे संघर्ष की बदौलत नगीना को उपमंडल बनाने की घोषणा हुई है। सबीला जंग ने कहा कि हमारे साथ मेवात आटीआई मंच और गालिब मौजी खान फाउंडेशन कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष में जुटी और लोगों को जागरूक किया। समाज सुधारक राजूद्दीन ने बताया कि दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे में मरोडा कट मिलने से होड़ल, पुन्हाना, पिनगवां, नगीना और तिजारा शहरों को विकास में गति मिलेगी। सालाना नूंह अलवर हाइवे 250 मौतें होती है अब हाइवे फोरलेन बनने से बड़कली चौक व अन्य चौराहों पर जाम नहीं लगेगा। उपमंडल बनने के बाद नगीना में तहसील, दमकल केंद्र, नगरपालिका, विश्रामगृह, बस अड्डा, सीएचसी व अनाज मंडी की सुविधाएं मिलने शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि दिल्ली अलवर हाइवे फोरलेन करने के लिए कई बार धरने हुए। मौके पर ऐमना, समीना, सामियान, अरशीदा व दर्जनों गांवों की महिलाएं मौजूद रही। कैप्शनः मरोडा गांव में धरना एवं भूख हड़ताल खत्म करतीं महिलाएं।

Comments


Upcoming News