तावडू में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक चालक की मौत, मामला दर्ज।

Khoji NCR
2021-02-13 11:58:47

तावडू, (दिनेश कुमार): उपमंडल के गांव कलवाडी के समीप केएमपी पर 1 अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस सडक दुर्घटना में बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के साले की शिकायत पर वाहन के अ

्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। दिल्ली पालम कलोनी निवासी राजेश सिंह ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसका जीजा नजफगढ दिल्ली निवासी अशोक कुमार सिंह अपनी बाइक पर सवार होकर कंपनी के कार्य से केएमपी रोड से मानेसर से होते हुए अपने घर जा रहा था। जब वह गांव कलवाडी के समीप पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इस सडक दुर्घटना में लगी अधिक चोटों के कारण अशोक कुमार सिंह की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने राजेश सिंह की शिकायत पर वाहन के अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Comments


Upcoming News