फिरोज पुर झिरका पुलिस ने बहुचर्चित सामुहिक दुष्कर्म के आरोपियों को किया गिरफ्तार।

Khoji NCR
2021-02-13 11:53:34

चिराग गोयल फिरोजपुर झिरका फिरोज पुर झिरका थाना पुलिस ने तीन माह बाद सामूहिक दुष्कर्म करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर 14 दिन की न्

ायिक हिरासत भोंडसी भेज दिया है। फिरोज झिरका थान्तर्गत एक गांव में मार्च 2020 को एक नाबालिग लड़की अपने घर से शाम के समय शौच के लिए गई थी। रास्ते में खोखे में बैठे रिस्तेदारी में आए दो युवकों ने लड़की को अकेली शौच के लिए जाता देख उसके पीछे हो लिए,जब वह खेत मे शौच लिए बड़ी तो दोंनो युवको ने लड़की को जबरन पकड़ लिया और जबरन कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला कर अफजल पुत्र अब्दुल निवासी खाती बॉस थाना तावडू,साकिर पुत्र ममरेज निवासी गोगजाका थाना तावडू ने बारी-बारी से हवस का शिकार बनाया था। मामला यही नही थमा बल्कि दोनों आरोपियों ने लड़की का वीडियो बना कर नेट पर डाल कर बदनाम करने की धमकी देते हुए कहा कि किसी को इस सम्बंध में बताया तो जान से मार देंगे,नग्न वीडियो के सहारे दोनों आरोपियों ने नाबालिग लड़की से कई बार दुष्कर्म किया था। पीड़ित लड़की ने बदनामी के भय से अपने परिजनों को नही बताया जब लड़की के पेट मे गर्भ ठहरने पर दर्द होने लगा तो, मामला उजागर हो गया,हालांकि आरोपियों ने अपने बचाव में गर्भपात करने के लिए लड़की को गोलियां भी दी थी लेकिन गर्भपात नही हो पाया,इसके बाद नवम्बर 2020 में लड़की के परिजनों की ओर से दोनों आरोपियों के खिलाफ झिरका थाने में शिकायत कर सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में दोनों आरोपियों को झिरका पुलिस ने शुक्रवार को उनके गांव से गिरफ्तार किया था। पुलिस के जांच अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को शनिवार को स्थानीय अदालत में ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत भोंडसी भेजा गया है।

Comments


Upcoming News