रोहित शर्मा छक्कों के मामले में भारतीय धरती पर यह खास कमाल करने वाले पहले खिलाड़ी बने, बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Khoji NCR
2021-02-13 09:18:07

नई दिल्ली, । India vs England Rohit Record: रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में अपने टेस्ट करियर का 7वां शतक लगाया और अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 14 चौके व 2 छक्के जड़े। इन

दो छक्कों के दम पर हिटमैन रोहित ने एक कमाल की कामयाबी अपने नाम पर दर्ज कर ली। रोहित शर्मा अब पहले ऐसे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने भारतीय धरती पर 200 छक्के लगाने का कमाल किया है। इंटरनेशनल क्रिकेट में भी रोहित शर्मा भारत की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। भारतीय सरजमीं पर क्रिकेट के तीनों प्रारूपों को मिलाकर 200 छक्के पूरे करने वाले रोहित शर्मा पहले बल्लेबाज बने। वहीं भारत में रोहित के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज एम एस धौनी हैं जिनके नाम पर कुल 186 छक्के दर्ज हैं तो वहीं 113 छक्कों के साथ युवराज सिंह ये कमाल करने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज हैं। वीरेंद्र सहवाग ने भारतीय सरजमीं पर अपने क्रिकेट करियर के दौरान कुल 111 छक्के लगाए थे और वो चौथे नंबर पर हैं। भारत में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 6 भारतीय बल्लेबाज- रोहित शर्मा - 200* छक्के M S Dhoni - 186 छक्के युवराज सिंह - 113 छक्के वीरेंद्र सहवाग - 111 छक्के विराट कोहली - 110 छक्के सचिन तेंदुलकर - 107 छक्के भारतीय धरती पर सबसे पहले 50 छक्के पूरे करने वाले बल्लेबाज कपिल देव थे तो वहीं सचिन तेंदुलकर इंडिया में 100 छक्के लगाने की उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने थे। भारत में सबसे पहले 150 छक्कों का आंकड़ा छूने वाले पहले बल्लेबाज एम एस धौनी थे तो वहीं रोहित शर्मा भारत में 200 छक्के पूरे करने वाले पहले इंडियन बैट्समैन बने। भारत में सबसे पहले 50 छक्के - कपिल देव 100 छक्के - सचिन तेंदुलकर 150 छक्के - MS Dhoni 200 छक्के - रोहित शर्मा

Comments


Upcoming News