पुर्व नगर पालिका प्रधान ने अवैध कब्जा हटाने के मामले में लगाया पक्षपात का आरोप

Khoji NCR
2021-02-11 11:15:02

फिरोजपुर झिरका : गत दिवस नगर पालिका की बेशकिमती जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले लोगों को पीले पंजे की सहायता से भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया। नगर प्रशासन ने अवैध कब्जा हटाकर अपनी भूमि क

कब्जामुक्त करा लिया। लेकिन दबंग किस्म के लोगों के अवैध कब्जे को प्रशासन ने हटाने की जहमत नही की। जिससे अवैध कब्जा करने वाले रसूखदार लोगों के हौंसले बुलंद है। ऐसा आरोप नपा के पूर्व अध्यक्ष जयसिंंह सैनी ने डियूटी मजिस्टेट की देखरेख में अवैध कब्जा हठआने वाली टीम पर लगाया है। पूर्व प्रधान ने सारे मामले में जिले के उपायुक्त व उपमंडल अधिकारी नागरिक से हस्तक्षेप की मांग की है ताकि गरीब लारेगों को न्याय मिल सकें। नपा की भूमि पर अवैध स्थान बनाकर रहने वाले लोगों ने मीडिया को दस्तावेज दिखाते हुए आरोप लगाया है कि हम गरीब है हमारे मकानों को तोड़ा गया है जबकि कुछ रसूखदार लोगों के मकानों को हाथ भी नही लगाया गया है। यहां बसे निवासियों का आरोप है कि अवैध कब्जा हटाने के दौरान प्रशासन को उनके यानी गरीबों का तो कब्जा दिखा, लेकिन कुछ रसूखदारों का कब्जा नहीं दिखा। बात साफ है गरीबों पर प्रशासन द्वारा सितम ढहाया गया, लेकिन रसूखदारों पर रहम कर प्रशासन के अधिकारियों ने पक्षपातपूर्ण तरीका अपनाया है। नगर पालिका की कार्रवाई को लेकर पूर्व प्रधान जयसिंह सैनी ने प्रश्नचिन्ह लगाते हुए इस बाबत जिला उपायुक्त एवं एसडीएम सहित आलाधिकारियों को शिकायत देकर उपरोक्त मामले की जांच की मांग की है। क्या कहते है नगार पालिका कनिष्ठा अभियन्ता: इस मामले में नगर पालिका के कनिष्ठ अभियन्ता का कहना हे हक खसरा नंबर 541 में माननीय अदालत के आदेश के अनुसार कार्रवाही की गई है। उनके पास केवल कुछ लोगें के ही अवैध कब्जा के बारे में आदेश है आगे जो भी आदेश आएंगे कार्रवाही की जाएगी।

Comments


Upcoming News