केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में लगाया गया रक्तदान शिविर।

Khoji NCR
2021-02-11 10:47:53

खोजी/चिराग गोयल, फिरोजपुर झिरका- केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर हिंदी सलाहकार भारत सरकार में सदस्य राहुल जैन ने गढ़अंदर देवी मंदिर के पास स्थित ब्राह्मण चौपाल में रक

तदान शिविर का आयोजन किया। इस अवसर पर शहर के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान किया इसी बीच शहर के तमाम संगठन झिर सफाई अभियान, महिला आत्मनिर्भर समिति, केयर इंडिया, हिंदू देव सेना संगठन, गौ रक्षा दल, भारतीय जनता पार्टी मंडल के लोगों ने इस अभियान में अपनी टीम के साथ रक्तदान किया। जिसमें नूँह रेडक्रॉस की टीम ने लोगों ने लोगों का मेडिकल चेकअप कर रक्तदान कराया। जिसमें लगभग 107 यूनिट रक्त लोगों से प्राप्त हुआ। इस रक्तदान शिविर की शुरुआत प्रातः 9:00 बजे नयाब तहसीलदार अशोक खुराना ने रिबन काटकर की और सबसे पहले रक्तदान किया। इस रक्तदान शिविर आयोजन में सबसे ज्यादा महिलाओं व लड़कियों ने रक्तदान किया। तत्पश्चात जलपान की व्यवस्था की गई। उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा इस कार्यक्रम के अवसर पर राहुल जैन को बधाई दी और अपने संदेश में इस रक्तदान शिविर को एक समाज हित के लिए सराहनीय कदम बताया और आगे भी इसी तरह के कार्यक्रम करने के लिए प्रेरित किया। डीएसपी चंद्रपाल बिश्नोई, नपा चेयरमैन अशोक गुर्जर, मनोनीत पार्षद महेंद्र कौशिक, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार गर्ग, मंडल अध्यक्ष पंकज महेश्वरी, मास्टर चतुर्भुज आर्य, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा अंजू बाला सरपंच, भाजपा नेत्री निशा सैनी, महिला आत्मनिर्भर समिति अध्यक्ष गोल्डी शर्मा,झिर सफाई अभियान अध्यक्ष प्रेम योगी, सुभाष साहू देवसेना सदस्य, कष्ट निवारण समिति सदस्य डॉ महेंद्र गर्ग, नवीन जैन, ओबीसी जिला महामंत्री रमेश आर्य, अग्रसेन गोयल, पार्षद संजय बत्रा, तरुण बत्रा, यशपाल भटेजा, मोंटी शर्मा, विकास सिंगला, खेम सिंह उर्फ सीटू गुर्जर, छबील गुर्जर, प्रवीण आर्य,मनोज जैन,संजय जैन, संतराम गोयल बजाज, ज्ञानचंद अग्रवाल, नीटू जैन, राकेश सरपंच अखनाँका। सहित लोग इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Comments


Upcoming News