आज मौनी अमावस्या पर बना है महोदय योग, जरूर करें ये दो काम

Khoji NCR
2021-02-11 09:00:46

ज्योतिष शास्त्रों में मौनी अमावस्या का विशेष महत्व बताया गया है। माघ महीने में पड़ने वाली अमावस्या को मौनी अमावस्या या माघी अमावस्या के नाम से भी जानते हैं। इस साल मौनी अमावस्या आज 11 फरवरी 2021

ो है। इस दिन भगवान विष्णु के साथ पीपल के पेड़ की पूजा की जाती है क्योंकि पीपल वृक्ष में भगवान विष्णु का वास होता है। ज्योतिषाचार्या साक्षी शर्मा के अनुसार, इस बार की मौनी अमावस्या काफी खास है। आइये जानते हैं कि इस दिन किन दो बातों को जरूर करना चाहिए। मौनी अमावस्या पर रखें मौन शास्त्रों की मान्यता है कि मौनी अमावस्या के दिन मौन रहने और कटु शब्दों को न बोलने से मुनि पद की प्राप्ति होती है। करें पवित्र नदी में स्नान मौनी अमावस्या के दिन पवित्र नदी या कुंड में स्नान करना शुभ फलदायी माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, माघ अमावस्या के दिन संगम तट और गंगा पर देवी-देवताओं का वास होता है। महोदय योग का मिलेगा लाभ मौनी अमावस्या के दिन श्रवण नक्षत्र में चंद्रमा और छह ग्रह मकर राशि में होने से महासंयोग का निर्माण कर रहे हैं। इस शुभ संयोग को महोदय योग कहते हैं। मान्यता है कि महोदय योग में कुंभ में डुबकी और पितरों का पूजन करने से अच्छे फलों की प्राप्ति होती है। अमावस्या का शुभ मुहूर्त- फरवरी 11, 2021 को 01:10:48 से अमावस्या आरम्भ। फरवरी 12, 2021 को 00:37:12 पर अमावस्या समाप्त। आज की ग्रह स्थिति 11 फरवरी, 2021 गुरुवार, माघ मास, कृष्ण पक्ष, अमावस्या। आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक। आज का दिशाशूल: दक्षिण। आज का पर्व एवं त्योहार: स्नान, दान की अमावस्या, मौनी अमावस्या। विशेष: षटग्रही योग एवं कालसर्प योग।

Comments


Upcoming News