मुश्किल में भारत, टीम का सातवां विकेट गिरा

Khoji NCR
2021-02-09 07:36:30

नई दिल्ली, । India vs England 1st test Day 5 Live Update भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले का आज 5वां और आखिरी दिन है। चेन्नई टेस्ट को जीतने के लिए भारत के इंग्लैंड ने चौथे दिन 420 र

का लक्ष्य रखा। पांचवें दिन भारत ने 39 रन पर 1 विकेट से आगे खेलना शुरू किया। लंच पर जाने तक भारत ने 51 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए थे। विराट कोहली और इशांत शर्मा क्रीज पर मौजूद। भारत की दूसरी पारी, कोहली- शुभमन का अर्धशतक रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने भारत के दूसरी पारी की शुरुआत की। रोहित शर्मा जैक लीज की गेंद रोहित अपना विकेट गंवा बैठे। पांचवें दिन भारत को चेतेश्वर पुजारा के रूप में पहला झटका लगा। लीज की गेंद पर 15 रन बनाकर स्टोक्स के हाथों पुजारा कैच आउट हुए। शुभमन गिल ने चेन्नई में 81 गेंद पर 7 चौके और 1 छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। जेम्स एंडरसन की अंदर आती गेंद पर गिल चूके और बोल्ड होकर उनको वापस लौटना पड़ा। इसी ओवर में एंडरसन ने उप कप्तान अजिंक्य रहाणे को बिना खाता खोले बोल्ड कर पवेलियन जाने पर मजबूर कर दिया। रिषभ पंत को जो रूट के हाथों कैच करवा एंडरसन ने भारत को पांचवां झटका दिया। यह दूसरी पारी में उनका तीसरा विकेट था। डॉम बेस ने वॉशिंग्टन सुंदर को आउट कर दूसरी पारी में छठा झटका दिया। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने दूसरी पारी में 74वीं गेंद पर 6 चौके की मदद से अर्धशतक पूरा किया। कोहली चेन्नई टेस्ट की दूसरी पारी में ऐसा करने वाले पहले भारतीय कप्तान बने। चेन्नई एमए चिदंबरम स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड की टीम पहले मुकाबले में आमने सामने है। पहली पारी में इंग्लैंड ने 578 रन का स्कोर खड़ा किया था जिसके जवाब में भारतीय टीम 337 रन ही बना पाई थी। इंग्लैंड ने चौथे दिन फॉलोऑन देने की जगह दूसरी पारी में बल्लेबाजी की जहां आर अश्विन की शानदार गेंदबाजी के आगे पूरी टीम 178 रन पर सिमट गई। अश्विन ने 61 रन देकर 6 अहम विकेट हासिल किए। इंग्लैंड ने पहली पारी में 241 रन की बढ़त हासिल की थी जबकि 178 रन बनाकर भारत को 420 रन का लक्ष्य दिया। भारत की प्लेइंग इलेवन रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली(कप्तान), अजिंक्य रहाणे, रिषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंग्टन सुंदर, आर अश्विन, शाहबाज नदीम, इशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह। इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन रोरी बर्न्स, डॉम सिब्ले, डैनियल लॉरेंस, जो रूट (कप्तान), बेन स्टोक्स, ओली पोप, जोस बटलर (विकेटकीपर), डोम बेस, जोफ्रा आर्चर, जैक लीच और जेम्स एंडरसन।

Comments


Upcoming News