ये पेट की लडाई है और पेट कभी धर्म नहीं देखता: चढूनी

Khoji NCR
2021-02-07 12:40:15

मेवात किसान संगठन द्वारा आयोजित महांपचायत में उमडी हजारों की भीड़। पुन्हाना, कृष्ण आर्य किसानों के आदोंलन पर भारतीय किसान यूनियन के नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि यह लडाई पेट की है और पेट

भी धर्म नहीं देखता। देश पर कुछ चंद पंूजीपतियों का कब्जा हो गया है ये तीनों कानून इन पूंजीपितयों की तिजौरियों को भरने के लिये बनाये गये है। किसान नेता चढूनी रविवार को मेवात किसान संगठन द्वारा आयोजित सुनहेडा-जुरहेडा बार्डर पर किसानों की महापंचायत को संबोधित कर रहे थे। महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत के पुत्र गौरव टिकैत, गुलाम मोहम्मद, भीम आर्मी के अध्यक्ष चंद्र शेखर उर्फ रावण ,यदुवीर सिंह सहित नूंह जिले के तीनों कांग्रेसी विधायक , इंडियन नेशनल लोकदल के प्रत्याशी रहे हाजी सुभान खां , समाजसेवी रमजान चौधरी ,भारतीय किसान यूनियन राजस्थान ने पदाधिकारियों ने शिरकत की। महांपचायत में भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत को न्यौता दिया गया था लेकिन किसी कारणवश वो महापचंायत में नहीं आ सके। उनकी जगह पर उनका पुत्र गौरव टिकैत ने महापंचायत में शिरकत की। हजारों की भीड ने ना केवल अपने नेताओं के विचार सुने बल्कि उनके सम्मान में हाथ उठाकर उनका अभिवादन किया। किसान नेता चढूनी ने किसानों को संबोंाधित करते हुये कहा कि देश भूखमरी की कगार पर है। आज देश में 45 प्रतिशत बच्चे भूखमरी के शिकार है। 4 लाख किसान आत्महत्या कर चुके है। 15 लाख करोड बडे पंूजीपति लेकर भाग गये। सरकारी संस्था खत्म हो रही है। अगला कानून अमेरिका का फायदा देना है । बीपीएल का राशन बंद होने वाला है। गरीबों की जेब काटकर पूंजीपतियों का घर भरा जा रहा है। महापंचायत के दौरान तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने के साथ ही एमएसपी की गारंटी कानून बनाए जाने की मांग की गई। वहीं भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत के पुत्र गौरत टिकैत ने किसानों को संबोंधित करते हुये कहा कि देवीलाल कहते थे कि लोकराज लोकलाज से चलेगा। लेकिन आज सरकार किसानों को रोकने के लिये लिये सडक पर कील गाड रही है। कृषि मंत्री को ये नहीं पता की इस कानून मे काला क्या है तो रेल मंत्री क्यों सफाई दे रहे है वो रेल देखे। उन्होंने कहा कि ये हिंदू मुस्लिम सिख पर आयेगें और बांटने की राजनीति करेगें लेकिन आप कहना कि हम किसान है। देश के प्रधानमंत्री कहते है कि देश में 65 प्रतिशत युवा आबादी है लेकिन युवाओं को बहकाया जा रहा है। 2 करोड युवाओं को रोजगाद देने का वादा था। उन्होंने किसानो से कहा कि आप अपने नजदीकी आंदोलन पर ध्यान रखे और एक आंख अपने खेत पर रखे। ये आदोंलन देश के भविष्य का आदोंलन है। 150 से अधिक किसान शहीद हो चुके है। प्रत्येक परिवार से एक व्यक्ति आदोंलन मेंं आए। इस दौरान उन्होंने किसानों से कहा कि चमौली में गलेशियर फट गया है सभी किसान उसमें प्रशासन का साथ दें। फोटो कैप्शन:- महापंचायत में उमड़ी भीड़ व किसानों को संबोंधित करते किसान नेतागण।

Comments


Upcoming News