लड़की का अपहरण कर तीन लोगों ने किया दुष्कर्म।

Khoji NCR
2021-02-07 12:22:42

पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार दो आरोपी फरार। चिराग गोयल,फिरोजपुर झिरका। खंड के गांव मैं 10 महीने पहले एक 19 वर्षीय लड़की का तीन लोगों ने अपहरण कर दुष्कर्म किया। महिला थाना प्रभारी सरिता दे

ी ने बताया कि 10 महीने पहले गांव की एक लड़की रावली के पास एक पेट्रोल पंप पर पानी लेने गई थी वही तीनों युवक गाड़ी लेकर लड़की की ताक में खड़े थे। जैसे ही लड़की सड़क पर आई उन तीनों ने जबरदस्ती गाड़ी में लड़की को पटक लिया और राजस्थान ले गए वहां जाकर तीनों ने बारी बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। वही दुष्कर्म करने के बाद लड़की को राजस्थान के ही एक रोड पर अकेला छोड़ कर फरार हो गए। लड़की की मां ने अपनी उक्त दरखास्त में बताया कि लड़की को हमने रिश्तेदारीयों व अन्य जगह पर तलाश की परंतु लड़की की कोई खबर नहीं मिली जैसे तैसे लड़की घर पहुंची तो उसने अपनी आपबीती बताई। वही एएसआई सरिता देवी ने बताया कि 10 महीने पहले तीन युवकों के खिलाफ मुलजिम जाकिर पुत्र चांदमल,सलीम,रुखशीद के खिलाफ धारा 365,376,506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। वही पुलिस ने 10 महीने बाद मुलजिम जाकिर पुत्र चांदमल निवासी बरामदा थाना नौगांवा को गिरफ्तार कर माननीय अदालत में पेश किया जहां उसे 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जिसमें उक्त दो आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

Comments


Upcoming News