अवैध हथियार से फायर करने के आरोप में चार के खिलाफ मामला दर्ज।

Khoji NCR
2021-02-06 12:53:28

पुनहाना कृष्ण आर्य उपमंडल के गांव टूंडलाका में अवैध हथियारों से फायर कर दहशत फैलाने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत पुनहाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता

इरफान पुत्र उमरदराज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पंचायत चुनाव की रंजिश को रखते हुए गांव के सरपंच पति अरसद का भतीजा जाहुल उनसे पुरानी रंजिश रखता है। जिसके चलते ज़ाहुल व उसके अन्य साथियों ने बीते रोज एक बिना नंबर की गाड़ी में सवार होकर उन्हें जान से मारने के लिए से फायर किए। जिससे उन में दहशत फैल गई। इसके बाद उक्त लोग मौके से फायर करते हुए भाग गए। इस घटना की शिकायत जब उन्होंने सरपंच पति अरशद से की तो अरशद ने उन्हें गाली गलौज व धमका कर वहां से भगा दिया। उन्होंने बताया कि उन्होंने तुरंत पुलिस को फोन किया। जिसके बाद पुलिस ने मौके से कारतूस के दो खाली खोल भी बरामद किए।

Comments


Upcoming News