हरियाणा सीमा में किसानों का चक्का जाम विफल-डी एस पी।

Khoji NCR
2021-02-06 12:50:06

चिराग गोयल, फिरोजपुर झिरका-आजकल गुडगांव। किसानों द्वारा शनिवार के चक्का जाम को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा,हरियाणा सीमाओ पर चाक-चौबंद के विशेष प्रबंध किये गए थे। किसी तरह के चक्क

जाम से निबटने के लिए विशेष रूप से ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाए गए थे,जो पूरे दिन किसानों की हर हरकत पर नजर रखने के लिए गांव-गांव से सूचना प्राप्त कर उच्चाधिकारियों को पल पल की अपडेट करने में जुटे रहे। फिरोज झिरका उपमंडल अधिकारी रीगन कुमार ने बताया की किसानों द्वारा शनिवार को तीन घण्टे की चक्का जाम की कॉल की हुई है।किसानों के चक्का जाम को विफल करने के लिए दिल्ली-अलवर मार्ग पर शहर के अम्बेडकर चौक व मुण्डाका व बिवा बार्डर पर काफी पुलिस बल लगाया गया था,सभी सीमाओ पर किसानों पर नजर रखने के लिए एस डी एम व डी एस पी तथा ड्यूटी मजिस्ट्रेट 12 बजे से 3 बजे तक निरन्तर चक्कर लगाते रहे। प्रशासन की सख्त कदम से हरियाणा सीमा में किसानों के चक्का जाम की कॉल पूरी तरह बेसर नजर आई, हालांकि मुण्डाका बार्डर पर राजस्थान अलवर -नोगांव की ओर से किसानों के हरियाणा सीमा पर चक्का जाम करने की सूचना थी।लेकिन किसान हरियाणा सीमा से दूर राजस्थान सीमा में सेकड़ो किसान एकत्रित हो गए और उन्होंने दिल्ली-अलवर मार्ग को बाधित किया। डी एस पी चन्द्रपाल सिंह ने बताया कि फिरोज पुर झिरका में किसानों द्वारा चक्का जाम की कंही सूचना नही है। उन्होंने बताया कि मुण्डाका बार्डर पर राजस्थान की ओर से किसानों की आने की सूचना थी लेकिन किसान राजस्थान सीमा में ही बैठे रहे लेकिन हरियाणा सिमा में पूरी तरह शांति बनी रही।

Comments


Upcoming News