होडल-नूंह मार्ग पर किसानों ने लगाया जाम, वाहन चालकों को उठानी पडी दिक्कतें

Khoji NCR
2021-02-06 12:09:59

होडल, 6 फरवरी, डोरीलाल गोला कृषि बिल कानून के विरोध में शनिवार को किसानों के चक्का जाम का समर्थन करते हुए गांव सोन्हद के किसानों ने होडल-नूंह मार्ग को जाम कर दिया। किसानों ने यहां मार्ग पर बड़े

ाहनों को आड़ा तिरछा खडा कर व मार्ग पर काटेदार झांडियों डालकर यातायात जाम किया दिया और मार्ग के बिचोंबीच धरने पर बैठ गए। यातायात जाम के कारण मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतार लग गई। किसानों द्वारा जाम लगाने की सूचना मिलते ही मुंडकटी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी के काफी समझाने के बाद भी किसानों ने जाम नहीं खोला। मार्ग पर लगभग दो घंटे जाम में फसे वाहन चालकों व यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पडा। कृषि बिल कानून के विरोध में शनिवार को पलवल में किसानों के द्वारा चक्का जाम की सूचना मिलते ही गांव सोन्हद के दर्जनों युवा किसानों ने होडल-नूंह मार्ग पहुंचकर यातायात जाम कर दिया। ग्रामीण किसानों ने यहां मार्ग पर पहुंचकर मार्ग के बीचोंबीच धरने पर बैठ गए और वाहनों को आडा-तिरछा खडा कर वह मार्ग के बीचोंबीच काटेदार झांडियां डालकर मार्ग को पूरी तरह से जाम कर दिया। किसानों द्वारा मार्ग पर जाम लगाते ही मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतार लग गई। जाम की सूचना मिलते ही होडल व मुंडकटी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने धरने पर बैठे किसानों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसान फिर भी अड़े रहे। पलवल में धरना समाप्त होने की सूचना के बाद ही होडल-नूंह जाम करने वाले किसानों ने अपना धरना समाप्त किया। यातायात जाम के कारण जाम में फसे वाहन चालकों व दैनिक यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पडा।

Comments


Upcoming News