संजय बंसल ने दिए श्री राम जन्मभूमि निर्माण निधि अभियान में 51000 रुपये का किया दान।

Khoji NCR
2021-02-06 10:54:43

खोजी /चिराग गोयल, फिरोजपुर झिरका। श्री राम जन्मभूमि समर्पण निधि अभियान को लेकर युवाओं में जोश बड़े स्तर पर नजर आ रहा है। शहर में चार बस्ती बनाकर 16 टोलियां शहर की चारों बस्तियों में बड़े जोश और

उल्लास के साथ काम कर रही है, जिसमें शहर के सभी वर्ग के लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। जिसमें कुछ राम भक्तों ने दानदाता बनकर दान देना शुरू कर दिया है, जिसमें दानदाता अपने सामर्थ्य अनुसार श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण हेतु दान दे रहा है। वहीं इसी बीच राम भक्तों की निषाद राज टोली ने वार्ड नंबर 15 पिकॉरे सिटी (शत्रुघ्न बस्ती) की तरफ रुख किया तो शत्रुधन बस्ती के संजय जी बंसल ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण में इक्यावन हजार रू. का चैक दिया।इस मौके पर श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान समिति के अध्यक्ष महैंद्र कौशिक, अभियान प्रमुख रतन गोयल, अभियान पालक शुदर्शन शर्मा, निधि प्रमुख विकास गुप्ता व निषाद राज दल के सेनापति वेद जी हंस चैक लेते हुए,संजय बंसल ने सभी राम भक्तो का पुष्प वर्षा करके स्वागत किया। और इस अभियान में अपनी भागीदारी निभाने के लिए तहे दिल से धन्यवाद किया।

Comments


Upcoming News