झांसी की रानी की मुख्य सेनापति झलकारी बाई का जन्म दिवस मनाया

Khoji NCR
2020-11-22 11:30:25

चरखी दादरी जयवीर फोगाट, झांसी की रानी प्रेरणा एक संस्था द्वारा झांसी की रानी की मुख्य सेनापति झलकारी बाई का जन्म दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज सिंह

ागवान व कैप्टन जिले सिंह अकेडमी के संचालक जयपाल सांगवान रहे। कार्यक्रम की मुख्य संयोजिका निर्मल उर्फ प्रियंका प्रजापत ने बताया कि झांसी की रानी लक्ष्मी बाई की हमशकल में प्रखर योद्धा व सेनापति झलकारी बाई का जीवन हम सबके लिए एक प्रेरणादायक है। कार्यक्रम का मंच संचालन करते हुए राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं शिक्षक शकुंतला श्योराण द्वारा उपस्थित लड़कियों को देश प्रेम का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि आजकल बेटियां किसी से कम नहीं है। आज लड़कियों को 50 प्रतिशत आरक्षण भी मिल चुका है, बेटियों को भी अब लड़कों के बराबर आगे बढ़ना होगा। झलकारी बाई और लक्ष्मीबाई ने तो पुरुष प्रधान समाज होते हुए भी आगे बढ़कर अपने राज्य की रक्षा की है। आज तो लड़कियों को सभी हक प्राप्त हैं। राज सिंह सांगवान ने उपस्थित लड़कियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से हमारे अंदर देश प्रेम की भावना जागृत होती है। कैप्टन जिले सिंह अकेडमी के संचालक जयपाल सांगवान व कार्यक्रम की संयोजिका निर्मल प्रजापत ने उपस्थित सभी लड़कियों का कार्यक्रम में पहुंचने पर धन्यवाद किया, वह सभी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया इस अवसर पर सिया शर्मा ने झलकारी बाई के जीवन पर प्रकाश डाला। शिल्पा ने ‘‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं’’ कविता के माध्यम से लड़कियों को आज बेटी की दशा व उसकी शक्ति के बारे में विस्तृत जानकारी दी। वहीं नेहा ने भी कविता के माध्यम से झलकारी के बारे में बताया। इस अवसर पर एकता, सुमन, वर्षा, मोनिका जांगड़ा, सोनिया जांगड़ा, नेहा, नरगिस, रचना प्रधान, अलका, ओमा, बिंदिया, अल्पा, एकता, वर्षा आदि उपस्थित थे।

Comments


Upcoming News