राजेन्द्र तंवर बने भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री

Khoji NCR
2021-02-05 12:28:25

हथीन/माथुर : भाजपा किसान मोर्चा का जिला महामंत्री बनाए जाने पर राजेन्द्र तंवर भिडूकी ने केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, जिलाध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, विधायक दीपक मंगला, विधायक प्रवीण डागर,

िधायक जगदीश नायर, भूपराम पाठक, राजेन्द्र बैंसला, मीडिया प्रभारी ईश्वर सिंह व किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सुन्दर सरपंच का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो दायित्व भार सौंपा है, उसको पूर्व की तरह ही पूरी निष्ठा के साथ निभाऊंगा व संगठन को और अधिक मजबूती देने का प्रयास करूँगा। ज्ञातव्य है कि राजेन्द्र तंवर लंबे समय से पार्टी के अन्य-अन्य पदों पर रहते हुए पार्टी को समर्पित कार्यकर्ता की तरह अपनी सेवा देते रहे है। पूर्व मे 2016 से 2020 तक भारतीय जनता युवा मोर्चा में उपाध्यक्ष तौर पर अपना सफल कार्यकाल पूरा किया।

Comments


Upcoming News