भारत बंद को लेकर जिला में डयूटी मजिस्टेट्र नियुक्त:- जिलाधीश

Khoji NCR
2021-02-05 12:25:44

खोजी एनसीआर/सोनू वर्मा नूंह। जिलाधीश धीरेन्द्र खडग़टा ने बताया 6 फरवरी को भारत बन्द के लिए जिला मे कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 08 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। जिलाधीश ने ये ड्यूटी मज

स्ट्रेट अधिनियम अपराधिक प्रक्रिया 1973 के सैक्शन 22 (1) 23 (11) के तहत नियुक्त किए हैं। सभी ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियुक्ति की गई है। उपायुक्त ने बताया कि खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेन्द्र सिंह को रोजका-मेव, अख्तर हुसैन नायब तहसीलदार नूंह को सदर, सीटी थाना नूंह, महेन्द्र सिंह नायब तहसलीदार तावडू़ को सदर, सीटी थाना तावडू़, विरेन्द्र सिंह खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी पिनंगवां को पिनगवां, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी पुन्हाना दिगंबर को बिछौर, नायब तहसीलदार नगीना पवन बतरा को नगीना, नायब तहसीलदार फिरोजपुर-झिरका अशोक कुमार को फिरोजपुर-झिरका, कवंरपाल नायब तहसीलदार पुन्हाना को पुन्हाना के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है।

Comments


Upcoming News