कालका-नई दिल्ली के बीच 9 फरवरी से दौड़ेगी शताब्दी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन।

Khoji NCR
2021-02-05 10:22:09

खोजी/सुभाष कोहली। कालका। जैसे-जैसे कोरोना का असर कम हो रहा है, वैसे-वैसे ट्रेनें भी पटरी पर लौट रही हैं। अब रेलवे प्रशासन शताब्दी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन की शुरुआत करने जा रहा है। इस ट्रेन के च

ने से सुबह के समय यात्रा करने वाले लोगों को सहूलियत मिलेगी। रेलवे द्वारा जारी की गई अधिसूचना के अनुसार नई दिल्ली-कालका शताब्दी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 02005) 8 फरवरी से नई दिल्ली से शाम 05:15 पर चलेगी, जो पानीपत, कुरुक्षेत्र, अंबाला छावनी, चंडीगढ़ से होकर रात 09:15 बजे कालका रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 02006 कालका-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस 9 फरवरी को कालका से सुबह 06:15 पर चलेगी और सुबह 10:15 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इस ट्रेन में 17 कोच होंगे व प्रतिदिन चलेगी। डीआरएम उत्तर रेलवे अंबाला डिवीजन के अनुसार दोपहर के वक्त चंडीगढ़ से नई दिल्ली के बीच चलने वाली शताब्दी की भी इस महीने के अंत तक चलने की उम्मीद है।

Comments


Upcoming News