नारी शक्ति राष्ट्रीय पुरस्कार 2020 के लिए 6 फरवरी 2021 तक करें ऑनलाईन आवेदन।

Khoji NCR
2021-02-04 10:39:35

सुभाष कोहली। कालका। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को नारी शक्ति राष्ट्रीय पुरस्कार 2020 प्रदान करने के लिए 6 फरवरी 2021 तक ऑनलाईन आवेदन

मांगे गए है। उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि इच्छुक व्यक्ति, समूह एवं संस्थानों को नारी शक्ति पुरस्कार 8 मार्च 2021 को अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदान किए जाएगें। इसके लिए व्यक्तिगत, समूह, संस्थागत रूप से महिलाओं के उत्थान में सराहनीय एवं विशेषतौर पर किए गए कार्याे के उल्लेख के साथ महिला एवं बाल विकास विभाग के पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन किए जा सकते है। उन्होंने बताया कि व्यक्तिगत आवेदन करने वाले की आयु 25 वर्ष तथा 5 वर्ष पुरानी संस्थाएं ही, जो महिलाओं के क्षेत्र में कार्य करती हैं, आवेदन कर सकती हैं। पुरस्कारों के बारे में आवश्यक एवं योग्यता संबधित अधिक जानकारी विभागीय पोर्टल पर ली जा सकती है।

Comments


Upcoming News