भाजपा युवा मोर्चा की नई कार्यकारिणी का हुआ गठबंधन

Khoji NCR
2021-02-03 10:44:15

हथीन / माथुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष देवांशु गौड़ द्वारा युवा मोर्चा की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी घोषित की गई। प्रत्येक नाम पर पार्टी के सांसद कृष्णपाल गुर्जर, जिलाध्यक्ष चरण स

ंह तेवतिया, जिले के तीनों विधायक व जिले के सभी वरिष्ठ नेताओ से परामर्श करने के बाद कार्यकारिणी मे हर वर्ग, जातीय समीकरण, विधानसभा व मण्डल स्तर पर सभी को प्रतिनिधित्व मिले ऐसा ध्यान मे रखते हुए इसकी घोषणा की। कार्यकारिणी मे जिला उपाध्यक्ष के तौर पर योगी ठाकुर बिघावली, नितिन कौशिक, अजय भारद्वाज, महेश खटेला, नरेश कुमार, राजू सिलेंडर व संदीप तंवर को स्थान मिला । जिला महामंत्री का मुख्य दायित्व सुरेन्द्र तँवर व गौतम तेवतिया को मिला व जिला सचिव यतिन अग्रवाल, नागेश गहलोत, सतीश कौराली, विकास राजपूत, संजीव वाल्मीकि, रोहित कुंडु, प्रदीप चंदिला को बनाया गया। कोषाध्यक्ष अभिषेक वालेचा, मीडिया प्रभारी गोपी हथीन, सह मीडिया प्रभारी कृष्ण भारद्वाज, आई प्रमुख मोहित कालरा, सह आई प्रमुख राकेश रनसिका व राहुल मंगला, प्रवक्ता योगेश कौशिक व दुर्गेश वशिष्ठ को लिया गया। जिले की कार्यकारिणी के साथ साथ मंडल अध्यक्षों को भी घोषणा की गई जिसमे पलवल मंडल अध्यक्ष सोनू ठाकुर, चांट मंडल अध्यक्ष मंजीत तँवर, धतीर मंडल अध्यक्ष संदीप धौलगड़, हथीन मंडल अध्यक्ष पवन शर्मा, मंडकोला मंडल अध्यक्ष दीपक घर्रोट, उटावड मंडल अध्यक्ष प्रवेश रावत, औरंगवाद मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार, होडल मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सौरोत, हसनपुर मंडल अध्यक्ष दीपक खाम्बी को बनाया गया। कार्यकारी की घोषणा के बाद सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष देवांशु गौड़ जी से मिलकर उनका धन्यवाद किया व पार्टी जिलाध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, नरेंद्र विधुड़ी सांसद प्रीतिनिधि, गौरव गौतम सह प्रभारी गुजरात, राजेंद्र बैसला जिला महामंत्री, भूपराम पाठक, हेमदत्त पाठक, योगेश नौहवार व कार्यालय पर मौजूद वरिष्ठ नेताओ से आशीर्वाद लिया । देवांशु गौड़, मीडिया प्रभारी ईश्वर सिंह व विस्तारक कर्मवीर यादव ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल माला व मिठाई खिलाकर बधाई दी।

Comments


Upcoming News