बीजेपी अनुसूचित मोर्चा की कार्यकारिणी का हुआ गठन

Khoji NCR
2021-02-03 10:43:40

हथीन / माथुर : भारतीय जनता अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष ड़ा. यशपाल द्वारा युवा मोर्चा की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी घोषित की गई। प्रत्येक नाम पर पार्टी के सांसद कृष्णपाल गुर्जर, जिलाध्यक्ष चरण

सिंह तेवतिया, जिले के तीनों विधायक व जिले के सभी वरिष्ठ नेताओंं से परामर्श करने के बाद कार्यकारिणी मे विधानसभा व मण्डल स्तर पर सभी को प्रतिनिधित्व मिले ऐसा ध्यान मेंं रखते हुए इसकी घोषणा की। कार्यकारिणी मे जिला उपाध्यक्ष के तौर पर मानसिंह, राजेंद्र तँवर, रवि बंजारा, संजीव कुमार, सेवाराम को स्थान मिला । जिला महामंत्री का मुख्य दायित्व सुरेश आनंद व ओमबीर खांडिया को मिला व जिला सचिव ताराचंद, नरेश पँवार, रोशन लाल, कृष्ण कुमार, प्रेमसिंह को बनाया गया। मीडिया प्रभारी कपिल अहेरिया, आई प्रमुख अतुल कुमार, प्रवक्ता राजवीर सिंह व राहुल को लिया गया।जिले की कार्यकारिणी के साथ साथ मंडल अध्यक्षों को भी घोषणा की गई जिसमे पलवल मंडल अध्यक्ष सुंदर सिंह, चांट मंडल अध्यक्ष ओमकार सिंह, धतीर मंडल अध्यक्ष सुरेश घुघेरा, हथीन मंडल अध्यक्ष श्रवण कुमार , मिंडकोला मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सौलंकी, उटावड मंडल अध्यक्ष विष्णु सरपंच, औरंगवाद मंडल अध्यक्ष संतराम, होडल मंडल अध्यक्ष चुन्नीलाल, हसनपुर मंडल अध्यक्ष सूरज तँवर को बनाया गया। कार्यकारी की घोषणा के बाद सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष ड़ा. यशपाल से मिलकर उनका धन्यवाद किया व भाजपा जिलाध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, नरेंद्र विधुड़ी सांसद प्रीतिनिधि, राजेंद्र बैसला जिला महामंत्री, भूपराम पाठक, मीडिया प्रभारी ईश्वर सिंह ,हेमदत्त पाठक, योगेश नौहवार व कार्यालय पर मौजूद वरिष्ठ नेताओंं से आशीर्वाद लिया । सभी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल माला व मिठाई खिलाकर बधाई दी।

Comments


Upcoming News