देश के बजट में आम आदमी के लिए ख़ास कुछ भी नहीं : शैलजा ठाकुर।

Khoji NCR
2021-02-02 10:09:40

खोजी/सुभाष कोहली। कालका। शिवसेना हिंद की राष्ट्रीय अध्यक्ष (महिला विंग) शैलजा ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय बजट ने देशवासियों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। केंद्र सरकार के बजट में हर वर्ग को नि

राश किया है। बजट में हरियाणा प्रदेश की भी जमकर अनदेखी की गई है। इस बजट में सरकार ने केवल अपने पूंजीपति मित्रों का ही ख्याल रखा है। परंतु आम लोगों को इस बजट में कुछ नहीं मिला है। केंद्र सरकार द्वारा पूरी तरह से खोखला और जनविरोधी बजट पेश किया गया है। सरकार ने इस बजट में सरकारी संपत्तियों को अपने प्रिय मित्रों के हवाले करने की साजिश को अमलीजामा पहनाया है। महंगाई बढ़ती जा रही है, अर्थव्यवस्था चौपट हो चुकी है। किसान व मजदूर सड़कों पर हैं। आमजन परेशान है, सरकार की गलत नीतियों के कारण देश के हालात बदत्तर हैं। कोविड के बाद आम जनता को उम्मीद थी कि केन्द्र सरकार इस बजट के जरिए उन्हें कुछ राहत देगी। परन्तु इस बजट से देशवासियों को घोर निराशा हाथ लगी है। बजट में हरियाणा प्रदेश की अनदेखी पर दुख व्यक्त करते हुए शैलजा ने कहा कि हरियाणा प्रदेश की जनता की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। बजट में हरियाणा प्रदेश की जमकर अनदेखी की गई है। सरकार ने खेती का बजट 6% घटा दिया है। प्रधानमंत्री सम्मान निधि का बजट भी घटाकर 75 हजार करोड़ से 65 हजार करोड़ कर दिया है। इसके साथ ही मार्केट इंटरवेंशन स्कीम एंड प्राइस स्पोर्ट्स स्कीम का बजट 2000 करोड़ से घटाकर 1500 करोड़ कर दिया है। कृषि का बजट घटाकर भाजपा सरकार ने एक बार फिर किसान विरोधी मानसिकता का परिचय दिया है। बजट में पूंजीपति लोगों का ख्याल रखा गया है और देश की आम जनता को दरकिनार कर दिया गया है।

Comments


Upcoming News