रामभक्तों ने निकाली निधि समर्पण अभियान को लेकर ध्वज यात्रा

Khoji NCR
2021-02-02 09:51:12

शहर के भैरों मंदिर से प्रारंभ हुई ध्वज यात्रा गौरी शंकर मंदिर पर समाप्त। फिरोजपुर झिरका : आयोध्या में बन रहे श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर क्षेत्र के युवाओं में खासा जोश व उत्साह देखा जा रहा

ै। इसी क्रम में निधि समर्पण अभियान के तहत सोमवार रात रामभक्तों ने ध्वज यात्रा निकाल लोगों से श्रीराम मंदिर के लिए निधि समर्पण में भाग लेने की अपील की। शहर के भैरों मंदिर से प्रारंभ हुई ध्वज यात्रा यहां के मुख्य बाजारों से होते हुए गढ़ अंदर स्थित गौरी शंकर मंदिर पर समाप्त हुई। जहां ध्वज यात्रा का लोगों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। उधर ध्वज यात्रा में बढ़ चढक़र भाग लेने वाले युवाओं व बच्चों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाकर जहां माहौल को भक्तिमय कर दिया वहीं लोगों को श्रीराम मंदिर निर्माण में भाग लेने के लिए प्रेरित भी किया। निधि समर्पण अभियान के अध्यक्ष महेंद्र कौशिक, अभियान प्रमुख रतन गोयल ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि आयोध्या में बन रहे श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर देशभर में उत्साह और उमंग देखी जा रही है। उन्होंने कहा मर्यादा पुरषोत्तम श्रीराम करोड़ों हिंदुओं की आस्था व विश्वास हैं। उन्होंने बताया कि श्री राम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान को लेकर शहर में 16 टोलियों का गठन किया गया है। यह टोलियां श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के लिए चंदा एकत्रित करेंगी। उन्होंने बताया कि एक फरवरी से शुरू हुआ यह अभियान 27 फरवरी तक चलेगा। उन्होंने कहा श्री राम मंदिर में सभी की भागीदारी रहे इसके लिए यह अभियान दान नहीं बल्कि समर्पण है। वहीं निधि समर्पण अभियान के जिला मीडिया प्रभारी धर्मपाल आर्य ने बताया कि समुचित जिले में श्री राम मंदिर निर्माण को लेकर सभी से अच्छा सहयोग मिल रहा है। चंदे के रूप में काफी धन अर्जित किया जा चुका है। जिसे श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट को भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि देर रात निकाली गई ध्वज यात्रा का उद्देश्य लोगों को श्री राम मंदिर निर्माण के लिए प्रेरित करना तथा उन्हें उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जोश भरना है।

Comments


Upcoming News