अबेकस के माध्यम से 1 मिनट में 90 सवाल हल कर भव्य नागपाल ने बनाया कीर्तिमान

Khoji NCR
2021-02-02 09:50:46

हथीन, माथुर : कक्षा 5 में पढ़ने वाले 10 वर्षीय भव्य नागपाल ने 1 मिनट में 90 सवाल हल कर हरियाणा बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा लिया है। यह जानकारी भव्य नागपाल की माता कल्पना नागपाल ने हरि हरियाण

ा बुक ऑफ रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट दिखाते हुए दी। पलवल में रहने वाले भव्य नागपाल ने बताया अबेकस एक ऐसा टूल है जिसका उपयोग करने से मस्तिष्क की स्मरण शक्ति और प्रतियोगिता क्षमता बढ़ती है। समाचार पत्र को दिए गए साक्षात्कार में भव्य नागपाल ने बताया कि वह पिछले 1 साल से अबेकस का उपयोग कर अपनी प्रतियोगिता क्षमता को बढ़ा रहा है जिसके चलते उसने हरियाणा बुक में अपना नाम दर्ज करवाया है। भव्य नागपाल ने यह भी आश्वासन दिया कि वह 2 वर्ष की मेहनत के चलते इंडिया बुक व गिनीज बुक अपना नाम दर्ज करा अपने शहर व माता-पिता का नाम रोशन करेगा।

Comments


Upcoming News