युवाओं को प्रकृति बचाओ मिशन के तहत पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया|

Khoji NCR
2021-02-02 09:50:10

पलवल (मुकेश कुमार हसनपुर) 02 फरवरी :- विश्व आर्द्रभूमि दिवस पर युवाओं को मिशन प्रकृति बचाओ के तहत पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। रेलवे लाइन पार के क्षेत्र में पर्यावरण सचेतक समिति क

संयोजक आचार्य राम कुमार बघेल द्वारा लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि आज आर्द्रभूमि दिवस पर इस कार्यक्रम का आयोजन लोगों में प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए किया गया है। ऐसे क्षेत्र में नदियां, झील एवं तालाब आदि आते जिनमें अधिकांश जल भरा होता है। आर्द्रभूमि विविध पारिस्थितिक तंत्र जो अनेकों प्रकार के जीव- जंतुओं एवं प्रजातियों के लिए आवास और भोजन प्रदान करते हैं। मनुष्यों के लिए यह अनेकों महत्वपूर्ण एवं उपयोगी वनस्पतियों एवं औषधीय पौधों के उत्पादन में उपयोगी हैं। आज बढ़ते जलवायु परिवर्तन के खतरे को रोकने के लिए जैव विविधता का संरक्षण भी बेहद जरूरी है। हमको नदियों, झीलों और तालाबों आदि के बिगड़ते हालातों को रोकना होगा। अवैध कब्जों एवं गन्दगी से प्रदूषित और मरते यह जलाशय प्रकृति का महत्वपूर्ण मुख्य अंश हैं। प्रकृति के अनमोल उपहारों जल, जंगल, जमीन आदि के साथ सभी जीव- जंतुओं के संरक्षण हेतु युवापीढ़ी को आगे आना होगा। शहरों और गांवों में इनके संरक्षण हेतु प्रशासन से मिलकर जागरूकता कार्यक्रम होने चाहिए। इस अवसर पर अमरपाल, एडवोकेट संजय, सुरेश, मदन, प्रिंस, देव ईश्वरराज आदि का विशेष योगदान रहा।

Comments


Upcoming News