राम मंदिर निर्माण के लिए होडल में निकाली गई जग जागरण यात्रा

Khoji NCR
2021-02-01 11:06:37

डोरीलाल गोला अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण को लेकर सोमवार को शहर में से सामाजिक संगठनों के द्वारा ढोल-नगाडों के साथ जन जागरण यात्रा निकाली गई। यह यात्रा कथा व्यास कान्हा भईया व राकेश

ालडा के नेतृत्व में निकाली गई। यात्रा में राम-लक्ष्मण की झांकियां भी सजाई गई थीं। इस यात्रा का उददेश्य लोगों के घर-घर जाकर उन्हें जागरूक कर अयोध्या राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह जुटाना है। यात्रा का शुभारंभ रघुनाथ मंदिर से किया गया। क्षेत्र में सामाजिक संगठनों का यह अभियान आगामी 27 फरवरी को चलाया जाएगा। कथा व्यास कान्हा भईया व राकेश कालडा ने बताया कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, श्री खाटू श्याम सखा मंडल, प्रभात फेरी संस्थान व अन्य धार्मिक व सामाजिक संगठनों के लोग क्षेत्र के सभी गांवों में घर-घर जाकर लोगों से धन संग्रह करेंगे। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में धन संग्रह अभियान का शुभारंभ क्षेत्र में से जन जागरण यात्रा निकालकर किया जा रहा है जिससे की लोगों में इस अभियान के प्रति जागरूकता फैले। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में से धन संग्रह जुटाने के लिए क्षेत्र को छह भागों में बांटा गया है और प्रत्येक भाग में चार टोलियां घर-घर जाकर धन संग्रह जुटाएंगी। उन्होंने बताया कि धन संग्रह के लिए दस रुपये से लेकर हजार रुपये तक की रसीदें है। इसके अलावा धन संग्रह में हजार रुपये से उपर की राशि देने वालों को भी रसीद दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जन जागरण यात्रा के समापन के बाद उनका क्षेत्र में धन संग्रह अभियान शुरू हो जाएगा और यह अभियान आगामी 27 फरवरी तक चलेगा। जन जागरण यात्रा रघुनाथ मंदिर से शुरू होकर जगजीवन राम चौक, अनाज मंडी, पुरानी अनाज मंडी, गढिया बाजार, सर्राफा बाजार, राजीव गांधी चौक के अलावा शहर के अन्य मार्गों से निकाली गई। यात्रा का मध्य में जगह-जगह फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। इस मौके पर राजेंद्र पहलवान, जगमोहन गोयल, प्रेमराज तंवर, मोहित मंगला, ओमप्रकाश तंवर, मोनू कालडा, लखन बघेल, प्रदीप शर्मा, अश्वनी सिंगला, कैलाश मंगला के अलावा संगठनों के सैकडों महिला-पुरूष मौजूद थे।

Comments


Upcoming News