राष्ट्रवादी संगठनो ने तिरंगे के सम्मान मे निकाली तिरंगा शोभा यात्रा

Khoji NCR
2021-01-30 11:14:09

हथीन, माथुर : राष्ट्रवादी संगठनो ने तिरंगे के सम्मान मे तिरंगा शोभा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा मंडी धर्मशाला से शुरू होकर भारत माता और वंदे मातरम के जयघोषो से गुंजयमान होती हुए देवीलाल पा

्क तक पहुची। पूरी यात्रा के दौरान राष्ट्रभक्तों पूरे अनुशासन मे रहकर तिरंगे को लहराते हुए देशभक्ति भाव से यात्रा मे शामिल रहे। यात्रा को सुरक्षा देने की दृष्टि से भारी संख्या मे अर्धसैनिक बल भी यात्रा मे रहा। यात्रा की शुरुआत मे और समापन पर कार्यकर्ताओ ने अपने-अपने संबोधन मे कहा की जिस प्रकार गणतन्त्र दिवस के मौके पर किसान बिल के नाम पर देश के गौरव को धूमिल व कलंकित करने वाले देशद्रोहियों, दंगाइयो व उपद्रवियों की निंदनीय क्र्त्य किया है, हम उसकी बार बार भर्त्सना करते है। दिल्ली मे घुसकर लाल किले की प्राचीर पर लगा देश का गौरव तिरंगा उतार कोई अन्य ध्वज का लहराना हर प्रकार से देशद्रोह की श्रेणी मे आता है। उस तिरंगे को सम्मान देने के लिए हजारो की संख्या मे सभी अन्य-अन्य संगठनो से तिरंगा यात्रा मे पहुच कर तिरंगे का अपमान करने वालो को करारा जवाब देते हुए देशभक्तों ने तिरंगा शोभा यात्रा से ये संदेश दिया की तिरंगा हमारा ह्रदय है। हम जान की बाजी लगाकर भी इसके गौरव को बुलंद रखेंगे। देश को शर्मसार करने वाली घटना की घोर निंदनीय है। लोकतन्त्र मे आंदोलन करने का अधिकार सबका है किन्तु उसमे हिंसा, अभद्रता और देश के सम्मान के साथ छेड़छाड़ का कोई भी स्थान नहीं है। इसमे देश विरोधी विचारधाराओ पर्दाफाश हो गया है। तिरंगे का अपमान, पुलिस पर तलवार से हमले, बेरिकेड को तोड़ना, लाल किले से पुलिस कर्मियों नीचे फ़ैकना, बसो को तोड़ना, मीडिया कर्मियों पर ट्रेक्टर चढ़ने की कोशिश, पी सी आर वैन के सीसे तोड़ना बताता की ये देश के खिलाफ बड़ी हिंसा फैलाने बहुत बड़ी साजिस है। सभी संगठनो ने देश के प्रधानमंत्री से भी अपील की इस तरह के लोगो को पहचान कर उचित दंड देने का प्रावधान करे । इस मौके पर तमाम राष्ट्रवादी संगठन, देशभक्त कार्यकर्ता, आम जनमानस व भारी संख्या मे महिलाए उपस्थित रही।

Comments


Upcoming News