बलिदान दिवस पर लघु सचिवालय में 2 मिनट का मौन रखा

Khoji NCR
2021-01-30 09:54:17

नारनौल 30 जनवरी। बलिदान दिवस पर आज लघु सचिवालय में अधिकारियों-कर्मचारियों तथा आम नागरिकों ने दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के

वसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में नगराधीश अमित कुमार ने कहा कि पूरे विश्व में गांधी जी का महान नेता के रूप में सम्मान किया जाता है। उन्होंने कहा गांधीजी ने देश की आजादी के अलावा सामाजिक विषमताओं तथा अस्पृश्यता को खत्म करने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। गांधी जी ने रंग के आधार पर भेदभाव को अमानवीय बताया तथा दक्षिण अफ्रीका में उन्होंने रंगभेद की नीति का पुरजोर विरोध किया था। वे नर-नारी समानता के प्रबल पक्षधर थे। नगराधीश ने कहा कि महात्मा गांधी एक संत और समाज सुधारक थे तथा उसके बाद वे राजनीतिक दार्शनिक थे। उन्होंने जीवन भर लोगों की सेवा की। वे खुद एक आश्रम में रहते थे तथा सादा भोजन करते थे। उन्होंने अपने तन और मन को गरीबों के अनुकूल ढाल लिया था। गांधीजी का सत्याग्रह का हथियार अंग्रेज सरकार के खिलाफ था। इसी के माध्यम से उन्होंने विदेशी सरकार को उखाड़कर स्वराज स्थापित किया। यह देश हमेशा उनको याद करता रहेगा। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे भी गांधी जी के उसूलों पर चलें और अहिंसा का मार्ग अपनाते हुए अपने देश के विकास में योगदान दें। महात्मा गांधी हमेशा सच्चाई अहिंसा इमानदारी और बंधुता के रास्ते पर चले थे। यही कारण है कि उन्हें पूरा विश्व अपना नेता मानता है।

Comments


Upcoming News