ट्रैक्टर परेड के नाम पर उपद्रव्य करने वाले लोगों के खिलाफ दर्ज हो मुकदमा:-भानी राम मंगला

Khoji NCR
2021-01-27 12:05:00

पुन्हाना, कृष्ण आर्य किसान संगठन के नेताओं ने सरकार व दिल्ली पुलिस से शांतिपूर्ण ट्रैक्टर परेड करने का वादा किया था, जिसे संगठन के नेता निभा नहीं पाए। जिससे ट्रैक्टर परेड के नाम पर किसानों के

रूप में उपद्रवियों ने न केवल उपद्रव्य किया बल्कि लाल किले पर खालिस्तान का झंडा लगाकर राष्ट्रीय झंडे तिरंगा का अपमान किया है। जिसको लेकर उपद्रवियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया हो। उक्त बातें गो सेवा आयोग के चेयरमैन भानी राम मंगला ने पत्रकारवार्ता के दौरान की। इस दौरान उन्होंने लाला किले व दिल्ली में हुई घटना की जमकर निंदा की। भानी राम मंगला ने कहा कि केंद्र सरकार ने जो 3 कृषि कानून बनाए हैं वो पूरी तरह से किसानों के हित में हैं और किसानों की आय दोगुनी करने को लेकर बनाए गए। इन बिलों का विरोध कर रही किसान संघर्ष समीति व किसान संगठन के नेताओं से सरकार ने 11 पर बातचीत कर नेताओं से कृषि बिल में सुधार को लेकर सुझाव मांगे गए थे, लेकिन इसके बाद किसान नेता कृषि बिलों को रद्द करने की मांग को लेकर अड़े रहे। जबकि एमएसपी की गारंटी देने को सरकार तैयार है। देश के राष्ट्रीय पर्व गणतंत्रता दिवस के अवसर पर ट्रैक्टर परेड के नाम पर दिल्ली में उपद्रव मचाकर देश को शर्मसार कर दिया है। लाल किले पर खालिस्तान का झंडा फहराने वाले, पुलिस जवानों को मारने व खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाले कभी किसान नहीं हो सकते हैं। किसान देश का अन्नदाता है और वो देश को अन्न देने का काम करता है। किसान संघर्ष समीति अपना शांतिपूर्ण तरीके से परेड करने का वादा नहीं निभा पाई,समीति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ ही उपद्रव करने वाले लोगों के खिलाफ देश द्रोह का मामला दर्ज हो। सत्ता से बाहर के विपक्षी दलों को भाजपा सरकार के विकास हजम नहीं हो रहे हैं और ऐेसे दलों द्वारा सरकार व देश के खिलाफ षडयंत्र रचा जा रहा है। इस अवसर पर हरियाणा हज कमेटी के चेयरमैन औरंगजेब, कमल प्रकाश सैनी, जवाहर लाल मंगला, सुभाष भारद्वाज, लियाकत अली व महादेव पहलवान सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments


Upcoming News