नेताजी सुभाष चंद्र बोस की याद में भाजयुमो ने लगाया रक्तदान शिविर।

Khoji NCR
2021-01-27 12:03:53

पुन्हाना, कृष्ण आर्य भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकत्र्ताओं द्वारा महान स्वतंत्रता सेनानी व आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती के अवसर पर रक्तदान शिविर का आय

ोजन किया गया है। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पुन्हाना उपमड़ल अधिकारी कुलबीर सिंह ढाका व भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र पटेल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष केशव पंडित ने शिरकत की। रक्तदान शिविर में 85 यूनिट रक्त एकत्र हुआ। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष नरेन्द्र पटेल ने कहा कि भाजपा कार्यकत्र्ता राजनीति के साथ-साथ सामाजिक कार्यो में भी बढ़-चढक़र हिस्सा लेते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने नेताजी के बलिदान को भुला दिया। परंतु भाजपा ने नेताजी के शहादत व क्रातिकारी बलिदान को भुलाने नहीं दिया। उन्होंने कार्यकत्र्ताओं द्वारा रक्तदान के आयोजन पर उन्हें बधाई देते हुए भविष्य में ऐसे आयोजन करते रहने की प्रेरणा दी। वहीं युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष केशव पंडित ने शिविर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें सुभाष चंद्र बोस जी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। जैसे सुभाष चंद्र बोस ने अपनी युवा अवस्था में आजाद हिंद फौज का गठन किया थाऔर हमारे देश को आजादी दिलाई थी। प्रत्येक युवा की अपने राष्ट्र के प्रति राष्ट्र निर्माण में भूमिका होनी चाहिए। हमें यह सीख आजाद हिंद फौज के संस्थापक सुभाष चंद्र बोस से लेनी चाहिए। इस मौके पर गौसेवा आयोग के पूर्व चेयरमेन भानीराम मंगला, नौक्षम चौधरी, भाजपा मड़ल अध्यक्ष खिलोनी राम, पिनगवां मड़ल अध्यक्ष मनीष यादव, युवा मोर्चा के जिला सचिव उमेश सैनी, अकिंत गौतम, मनोज शर्मा बलई, धर्मवीर सैनी, भोली राम , दिनेश नागपाल , शिवा सोनी, मनीष एडवोकेट, गौरव गुप्ता, नितिन सिंह,डब्बू पंडित, भारत भूषण सहित दर्जनों कार्यकत्र्ता मौजूद थे।

Comments


Upcoming News