सातवां श्री नवम् कुण्डात्मक अति विष्णु महायज्ञ 24 फरवरी से मुक्ति धाम आश्रम पर शुरू।

Khoji NCR
2021-01-27 11:18:11

पुन्हाना, कृष्ण आर्य शहर के श्री मुक्ति धाम आश्रम प्रांगण में आठ दिवसीय सप्तम् श्री नवम कुंडात्मक अति विष्णु महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विशाल कलश यात्रा, आठ दिवसीय महायज्ञ तथा विश

ल भंडारे का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा। उक्त जानकारी श्री मुक्ति धाम आश्रम के महंत रामदास महाराज ने दी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि नवम कुंडात्मक श्री विष्णु महायज्ञ का आयोजन दिनांक 28 जनवरी से किया जाएगा। 28 जनवरी को शहर में विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके अलावा 29 जनवरी को देव स्थापना, अग्नि स्थापना तथा प्रधान हवन आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उसके बाद 4 फरवरी को देव पूजन, पूर्णाहुति व विशाल महाप्रसाद भंडारे का आयोजन होगा। संत रामदास महाराज ने बताया कि नवम कुंडात्मक श्री अति विष्णु महायज्ञ का आयोजन प्रसिद्ध प्रकांड पंडित विष्णु कांत शास्त्री की देखरेख में संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली व अन्य प्रदेशों के हजारों लोग इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

Comments


Upcoming News