भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रह अभियान 1 फरवरी से 27 फरवरी तक:- हरीश कुमार

Khoji NCR
2021-01-27 11:17:27

पुन्हाना, कृष्ण आर्य अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए शहर के सामाजिक संगठनों की एक बैठक मुक्ति धाम आश्रम के महंत संत रामदास की अध्यक्षता में हुई। जिसमें राम मंदिर निर्माण के लिए निध

संग्रह कार्यक्रम शुरू करने की योजना बनाई गई। इस दौरान श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र समिति के विभाग के पालक हरीश कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रत्येक हिंदू घर में जाकर निधि संग्रह करने का आह्वान किया। इस दौरान शहर में निधि संग्रह करने के लिए 16 टोलियों का गठन किया गया और प्रत्येक हिंदू घर में जाने का लक्ष्य लिया गया। मुख्य वक्ता हरीश कुमार ने बताया कि पिछले लगभग पांच सौ वर्षों के त्याग व बलिदान के फलस्वरुप आज हिंदू समाज को यह दिन देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भगवान राम भारत देश की आत्मा हैं। बिना राम के नाम व बिना राम के काज के हमारा जीवन व्यर्थ है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बनाने के लिए समाज ने 76 लड़ाइयां लड़ी हैं तथा 4 लाख लोगों ने अपने बलिदान दिए हैं। आज सभी के सामूहिक त्याग के कारण अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनना शुरू हो पाया है। इसलिए इस दिव्य कार्य में समाज के हर वर्ग, हर जाति व हर व्यक्ति का सहयोग हो। इसी नाते से कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से निधि संग्रह करें। जिससे समाज में हर व्यक्ति अपने आप को भगवान राम के इस मंदिर के प्रति गौरवान्वित महसूस कर सके। इस अवसर पर जिला पालक नरेश कुमार ने कहा कि निधि संग्रह अभियान 1 फरवरी से शुरू होकर 27 परवरी तक समाप्त होगा। 500 सालों के त्याग व बलिदान के फल स्वरुप आज हम सभी के जीवन में भव्य राम मंदिर बनता देख पाएंगे। उन्होंने कहा कि कोई भी घर ऐसा ना हो, जहां निधि संग्रह करने के लिए कार्यकर्ता न जाएं। इस अवसर पर 1992 में कार सेवा करने वाले कारसेवकों को भी फूल माला पहना कर सम्मानित किया गया। इस दौरान कारसेवकों ने अपने जीवन के अनुभव सुनाते हुए कहा कि उनका जीवन धन्य है कि उन्होंने भगवान राम के मंदिर निर्माण में सहयोग किया है। इस अवसर पर शहर के अभियान प्रमुख राकेश कुमार, लालाराम भारद्वाज, मनीष जैन, राजकुमार, सुभाष चंद, नरेश भगत जी, रतनलाल रायपुरिया, भोलीराम दिवाकर, धर्मवीर सैनी, विजय सिकरैया, चिरंजी लाल सैनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष खिलोनी राम, प्रेम शर्मा, भारत भूषण, सुनील कुमार सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे।

Comments


Upcoming News