महिला आत्मनिर्भर समिति ने ध्वजारोहण कर बनाया गणतंत्र दिवस।

Khoji NCR
2021-01-27 10:17:46

चिराग गोयल फिरोजपुर झिरका। महिला आत्मनिर्भर समिति ने गणतंत्र दिवस का पर्व धूमधाम के साथ मनाया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कुसुम मलिक और प्रियंका मेहता रही। बता दे प्रियंका मेहता ने प्रवक्

ता कुसुम मलिक की प्रेरणा स्रोत बन कर कोरोना काल में लोगों के घरों में जाकर हस्त निर्मित मास्क बांटे थे और कोविड़19 के संक्रमण से बचने की हिदायतें लोगों को दी और स्वयं कोरोना पॉजिटिव हो गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि बनकर कुसुम मलिक और प्रियंका मेहता ने तिरंगे का ध्वजारोहण किया। वही समिति की अध्यक्ष गोल्डी शर्मा ने दोनों समाज सेविका को स्मृति चिन्ह भेंट कर के सम्मानित किया।इसी बीच अपने संबोधन में कुसुम मलिक ने कहा से हमारे बड़े गर्व की बात है कि हमारे कस्बे फिरोजपुर झिरका में एकलौता महिलाओं की समिति है जोकि महिलाओं को आत्मनिर्भर मनाने का प्रयास कर रही है। ऐसे में हम सभी महिलाओं को समाज में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। क्योंकि वह शक्त है,सशक्त है,भारत की नारी है इस नारे के साथ समाज में कंधे से कंधा मिलाकर चलना चाहिए। इस अवसर पर महिला आत्मनिर्भर की समिति की लड़कियों ने तरह-तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम देश भक्ति गीत,डांस,कविताएं,स्लोगन प्रस्तुत किए जिसमें कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी उमा गोयल ने किया। इस मौके पर देव सेना अध्यक्ष सुभाष साहू, शिवा सोनी, मंजू,मीना,ममता सैनी,कावेरी शर्मा, मनीषा सहित महिला आत्मनिर्भर समिति की लड़कियां मौजूद रही।

Comments


Upcoming News