रोटरी क्लब पिंजौर हिल्स ने हिमशिखा कॉलोनी में गणतंत्र दिवस का किया आयोजन।

Khoji NCR
2021-01-27 10:15:26

सुभाष कोहली। कालका। हिमशिखा कॉलोनी के रामलीला पार्क में रोटरी क्लब पिंजौर हिल्स ने रोटेरियन राजकुमार शर्मा की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस का आयोजन किया। इस मौके पर रोटरी क्लब पिंजौर हिल्स

े प्रधान रोटेरियन अशोक अरोड़ा तथा सीनियर सिटीजन राम गोपाल शर्मा द्वारा राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया व उपस्थित जनसमूह ने राष्ट्रीय गान गाया। उस उपरांत पूर्व सैनिकों तथा कार्यरत सैनिकों को सम्मानित किया गया तथा सभी को शुभकामनाएं दी। क्लब की सेक्रेटरी शशि गुप्ता ने भारत के संविधान के कई तथ्य उपस्थित जनसमूह के सामने रखे तथा सभी को राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। रोटेरियन नवीन गुप्ता ने, रोटरी क्लब समाज के लिए कैसे काम करता है, के बारे विस्तृत जानकारी दी। इस कार्यक्रम के दौरान संजना कौशिक द्वारा देश भक्ति गीत, आर के शर्मा रिटायर्ड बैंक मैनेजर द्वारा राष्ट्रभक्ति पर एक कविता भी प्रस्तुत की गई। यशिता सूद द्वारा प्रश्नोत्तरी के माध्यम से तिरंगे के बारे में जानकारी सांझा की गई। बच्चों व उपस्थित सभी सज्जनों को लड्डू और समोसे बांटे गए। कार्यक्रम में कालोनी से पूर्व सैनिक, सीनियर सिटीजन, रोटरी क्लब पिंजौर हिल्स से रोटेरियन तजिंदर चावला, रोट्रैक्ट क्लब पिंजौर हिल्स से प्रधान राघव गुप्ता, मुस्कान शर्मा व इंटरेक्ट क्लब पिंजौर हिल्स के प्रधान पर्व गुप्ता एवं इनर व्हील क्लब कालका हिल्स की प्रधान सोनिया गुप्ता आदि कार्यकर्म में उपस्थित थे।

Comments


Upcoming News