विकास सिंगला भाजयुमो के मंडलाध्यक्ष नियुक्त।

Khoji NCR
2021-01-24 11:29:19

चिराग गोयल फिरोजपुर झिरका।-जिला नूँह के भाजपा कार्यालय से युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष केशव पंडित की अध्यक्षता में विकास सिंगला को भाजयुमो के युवा मोर्चा का मंडल अध्यक्ष चुना गया।जोकि पिछले

ीते 5 वर्षों से युवा मोर्चा मंडल में विकास सिंगला एक कार्यकर्ता के रूप मैं कड़ी मेहनत के साथ पार्टी का प्रचार और प्रसार कर रहे हैं।सिंगला को मंडलाध्यक्ष बनाएं जाने पर युवाओं में काफी उत्साह व जोश देखने को मिला, विकास ने कहा मुझे शीर्ष नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है वह उस जिम्मेदारी पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगें व सभी युवा मोर्चा टीम के साथियों को साथ लेकर पार्टी की नीति व रीति से विस्तार करेंगे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नरेंद्र पटेल ने बताया कि भाजपा किसी व्यक्ति विशेष की पार्टी नही है यहाँ जो भी कार्यकर्ता मेहनत और लगन व निष्ठा के साथ कार्य करता है उसे उसी प्रकार जिम्मेदारी सौंपी जाती है, भाजपा अन्य पार्टियों की तरह अपने ही लोगों को पद नही देती, यहाँ तो जिम्मेदारी दी जाती हैं जो उसे पूरा कर सके, केशव पंडित ने भी विकास को बधाई देते हुए युवा मोर्चा के मंडल के विस्तार पर चर्चा की। इस मौके जाहिद हुसैन चेयरमैन,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शिवा सोनी,जिला महामंत्री दिनेश नागपाल,जिला महामंत्री जितेंद्र सैनी,जिला सचिव गौरव गुप्ता मौजूद रहे।

Comments


Upcoming News