बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए सारा अली खान रोजाना करती हैं ये एक्सरसाइज

Khoji NCR
2021-01-24 07:36:52

दिल्ली, । मशहूर अदाकारा सारा अली खान इन दिनों लाइमलाइट में हैं। फिल्म केदारनाथ और लव आजकल की सफलता के बाद उनकी गिनती बेहतरीन अदाकारा में होने लगी है। इससे पहले एक समय ऐसा भी था जब सारा अली खान म

ोटापे से परेशान थी। उस समय किसी ने ऐसा नहीं सोचा होगा कि सारा इतनी स्लिम और फिट हो सकती हैं, लेकिन सारा ने कठिन मेहनत कर मोटापे को करारी शिकस्त दी है। अब सारा के फैंस उनसे फिट रहने के राज पूछते रहते हैं। वहीं, सारा की इस कोशिश ने उनके फैंस के दिलों में यह उम्मीद जगा दी है कि मोटापे से छुटकारा पाया जा सकता है। हालांकि, सारा ने बढ़ते वजन को नियंत्रित करने के लिए एक्सरसाइज का सहारा लिया है। अगर आप भी मोटापे से परेशान और बढ़ते वजन को नियंत्रित करना चाहते हैं, तो सारा की तरह इन एक्सरसाइज का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं- पुश-अप्स करें सारा अली खान फिट रहने के लिए रोजाना पुश-अप्स करती हैं। इसके लिए ज़मीन पर पेट के बल लेट जाएं। अपने चेहरे की तरफ दोनों हाथों को रखें। एक चीज़ का ध्यान रखें कि दोनों हाथों और पैरों को फैलाकर रखें। इसके बाद पुश-अप करें। इसके लिए अपनी बॉडी को मसल्स के सहारे अप और डाउन करें। इस मुद्रा में अपने पैर, कमर, और पूरी बॉडी एक सीध में रखें। जब आप पुश अप करें तो अपने सीने को ज़मीन से टच करें। उस समय एक सेकंड के लिए रुकें। इसके बाद पुनः अप करें। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, अथवा मसल्स बनाना चाहते हैं तो पुश-अप्स की संख्या में इजाफा कर सकते हैं। बर्पी एक्सरसाइज करें यह एक ऐसी एक्सरसाइज है, जिससे पूरी बॉडी में मूवमेंट होती है। इससे कैलोरी बर्न होती है। इसके लिए सबसे पहले खड़े हो जाएं। फिर झुककर अपने दोनों हाथ जमीन पर रखें और दोनों पैर को पीछे की तरफ ले जाएं और बिना समय गवाएं एक डिप्स मारें और फिर हवा में उछलकर खड़े हो जाएं। इसके बाद अपने दोनों हाथ को हवा में लहराएं। स्क्वैट्स जंप्स करें इस एक्सरसाइज से भी कैलोरी बर्न होती है। इसे रोजाना करने से वजन कम होता है। इसके लिए सबसे पहले सावधान की पॉजिशन में खड़े हो जाएं। इसके बाद अपने दोनों हाथों को हवा में लहराकर रखें। अब धीरे-धीरे बैठने की कोशिश करें। जब आप चेयर पॉजीशन में आ जाएं तो कुछ समय के लिए रुकें, फिर खड़े हो जाएं। प्लैंक जैक्स करें यह वर्कआउट के लिए बेहतरीन एक्सरसाइज है। इसे करने से एक्स्ट्रा फैट बर्न होता है। इसके लिए सबसे पहले पुश अप्स पॉजिशन में आकर दोनों पैरों के बीच दूरी रखें। अब कुछ सेकेंड के लिए रुकें। इसके बाद केवल दोनों पैरों को एक साथ लाएं और फिर दूर करें। आप चाहें तो इसे सुबह-शाम दोनों समय में कर सकते हैं। इन एक्सरसाइज को करने से न केवल आप वजन कम करने में सफल हो सकते हैं बल्कि आप फिट रह सकते हैं। डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Comments


Upcoming News