गौ सेवा हेतू सदैव तत्पर रहता है गौ सेवा धाम हॉस्पीटल: मंगला

Khoji NCR
2020-11-21 12:29:01

, डोरीलाल गोला गौ सेवा धाम हॉस्पीटल में चल रही सप्तदिवसीय गोपाष्टमी भागवत महोत्सव के चतुर्थ दिवस गौ सेवा धाम की संचालिका कथा वाचिका देवी चित्रलेखा जी ने धु्रव चरित्र तथा प्रहलाद की कथा का भा

पूर्ण वर्णन किया गया। उन्होंने बताया कि भक्ति करने की कोई उम्र नहीं होती। कथा में पलवल के विधायक दीपक मंगला विशेष रूप से मौजूद थे। उन्होनें व्यासपीठ से आशीर्वाद लेकर यहां हो रही निष्काम गौ सेवा की प्रशंसा करते हुए कहा कि गौ सेवा धाम हॉस्पीटल गौवंश की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहता है। मंगला ने बताया कि जिस तरह से गौ सेवा धाम हॉस्पिटल में कोरोना काल में भी गौ सेवा व अन्य पशु पक्षियों का इलाज लगातार जारी है वह वाकई प्रशंसनीय है। मात्र जिला पलवल ही नहीं अपितु हरियाणा के साथ-साथ भारत देश का नाम रोशन किया है गौ सेवा धाम हॉस्पिटल ने। इस अस्पताल में दूर-दराजों से लोग पहुंचकर स्वयं अपने हाथों से यहां गोसेवा करते हैं। कथा के प्रांरभ से पहले देवी चित्रलेखा ने गौमाता की पूजा कर उनका आर्शीवाद लिया। इस मौके पर कथा वाचक देवी चित्रलेखा ने बताया कि गौ सेवा धाम में चल रही कथा के मध्य में 22 नवंबर को गोपाष्टमी महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। फोटो कैप्शन:- 21 फोटो 3

Comments


Upcoming News