संगठित कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को कामयाब करने के लिए दिखाया उत्साह : रविंदर राजू

Khoji NCR
2021-01-21 12:32:35

साहून खांन नूंह नूंह (मेवात) : प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री रविंदर राजू बृहस्पतिवार को नूंह जिला स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे। वो यहां हाल ही में जिलेभर में आयोजित हुए भाजपा के प्रशिक्षण

शिविर कार्यक्रमों की समीक्षा करने तथा कार्यक्रम के सफल आयोजनों के लिए कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई करने आए थे। उन्होंने कहा संगठित कार्यकर्ताओं के उत्साह और लगन ने भाजपा के प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने की जो अमिट छाप छोड़ी है, वो काबिले तारीफ है। संगठन महामंत्री के रूप में पहली बार भाजपा के जिला कार्यालय पर पहुंचे रविंदर राजू का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने कहा कार्यकर्ता किसी भी राजनीतिक दल व संगठन की रीढ़ की हड्डी होते हैं। कार्यकर्ताओं के बिना किसी भी संगठन का आगे बढ़ पाना मुश्किल है। उन्होंने जिलेभर में आयोजित हुए भाजपा के प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रमों की तारीफ करते हुए कहा जिस तरीके से कार्यकर्ताओं ने पार्टी के इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाया है, उससे संगठन और कार्यकर्ता मजबूत होते हैं। मुझे खुशी है कि कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में कामयाब रहे हैं। उन्होंने किसानों के चल रहे धरना प्रदर्शन पर कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों को आड़े हाथों लेते हुए कहा किसानों का धरना प्रदर्शन राजनीतिक दलों की सोची समझी रणनीति का हिस्सा है। किसानों को जिस तरह कृषि कानूनों के विरोध में बरगलाया जा रहा है, वो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कृषि कानून पूरी तरह किसान हितैषी ही नहीं बल्कि उनके जीवन का आधार हैं। इन तीनों कृषि कानूनों से देश का किसान समृद्ध होने वाला है। भाजपा जिला कार्यालय पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए तमाम कार्यकर्ताओं से पंचायत चुनाव और नगर पालिका चुनाव को लेकर फीडबैक लिया। इस मौके पर मेहरचंद गहलोत, जिलाध्यक्ष नरेंद्र पटेल, पूर्व विधायक जाकिर हुसैन, पूर्व विधायक नसीम अहमद, नोक्षम चौधरी, जिला प्रभारी दीवान चंद, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप आर्य, खुर्शीद राजाका, जाहिद बाई, औरंगजेब, बलविंदर जोगी, राजकुमार गर्ग, सुरेंद्र उजीना ,यावर आलम, एजाज अहमद, अख्तर काटपुरी, मनीष जैन, डॉ. महेंद्र गर्ग, श्रीपाल शर्मा, ,सुभाष भारद्वाज, कमल सैनी, मनोज पंवार, दलबीर सिंह, पंकज महेश्वरी, सुनील जैन, धमेंद्र सोनी, जगन पार्षद, ताहिर हुसैन, लियाकत अली, यादराम सैनी, संजय बत्रा, केशव पंडित, रहीस तैयब, जितेंद्र सैनी, गंगादान डागर, वीरपाल कालियाकी, खिलोनी राम, मनीष यादव, नन्द लाल प्रजापति, मुकेश उजीना, रमेश मानुवास, विकास सिंगला, शिवा सोनी, सुरेश बघेल सहित काफी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments


Upcoming News