उम्मीद पोर्टल के माध्यम से हल की जाएंगी छात्रों की केरियर की समस्याएं

Khoji NCR
2020-11-21 11:15:59

उदय चन्द माथुर हथीन : स्कूलों में पढ रहे छात्रों की केरियर सम्बंधी समस्याओं का समाधान अब शिक्षा विभाग का उम्मीद पोर्टल करेगा। पोर्टल की शुरुआत कर दी गई है। इसके तहत 7 हजार शिक्षकों का रजिस्ट्

ेशन किया गया है। उक्त शिक्षकों को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल ने बताया कि पोर्टल के माध्यम से प्रदेश भर के 10वीं एवं 12वीं में पढने वाले 4 लाख से अधिक छात्रों को जोडा गया है। प्रदेश के 3 हजार 344 स्कूलों के 7 हजार शिक्षकों की लॉग-इन-आईडी बनाई गई है। उक्त पोर्टल के माध्यम से छात्रों को भविष्य की समस्याओं के निदान के बारे में बताया जाएगा। यदि छात्र 10वीं में है तो उसे अगली क्लास में संकाय चुनने के बारे में मार्ग दर्शन दिया जाएगा। यदि छात्र 12वीं में है तो उसे उच्च शिक्षा के बारे में मार्गदर्शन दिया जाएगा। पोर्टल के माध्यम से भविष्य के लिए कॉलेज उपलब्धता, प्रवेश प्रक्रिया, प्रवेश के लिए होने वाले इंट्रेंस एग्जाम, छात्रवृति एवं मिलने वाली फैलोशिप के बारे में गाइड लाइन दी जाएंगी। जिला शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल ने बताया कि पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन वेबिनार भी आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि उम्मीद पोर्टल के बारे में छात्र मोबाइल नंबर 7303910911 के माध्यम से भी जानकारी ले सकते हैं।

Comments


Upcoming News