राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के नेताओं ने स्व. चौ. शमशेर सिंह सुरजेवाला की प्रथम पुण्य तिथि पर दी श्रद्धांजलि

Khoji NCR
2021-01-20 12:07:37

स्व. सुरजेवाला ने हमेशा किसानों व कमेरे वर्ग के लोगों के हित में लड़ाई लड़ी कुरुक्षेत्र, 20 जनवरी (सुदेश गोयल): किसानों और मजदूरों के लिए संघर्ष करने वाले स्व. चौ. शमशेर सिंह सुरजेवाला की प्रथम पुण

्य तिथि पर उन्हें याद किया गया और उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक मेहता के मार्गदर्शन में महासभा के प्रदेश के नेताओं ने भी सुरजेवाला के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये।अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला के पिता तथा किसान खेत मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे पूर्व मंत्री शमशेर सिंह सुरजेवाला को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष भूपेश मेहता तथा ग्लोबल इवेंट्स ऑर्गेनाइज़ेशन ट्रस्ट के चेयरमैन, राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े एडवोकेट मधु सूदन बवेजा ने कहाकि स्व. सुरजेवाला ने हमेशा किसानों व कमेरे वर्ग के लोगों के हित में लड़ाई लड़ी। उनके किसान-मजदूर की भलाई के लिए कार्य को भुलाया नहीं जा सकता। स्व. सुरजेवाला ने हमेशा जनहित के लिए संघर्ष किया है। इस अवसर पर मुलख राज, लवली बवेजा, अशोक कुमार, रोशन लाल, रमेश कुमार, बिंदु मेहता, विजय कुमार, अजय, राज कुमार, शुभांकर, प्रेम चंद, गौरव, दीपांशु, मोहिता अरोड़ा, शम्मी मदान इत्यादि भी मौजूद थे।

Comments


Upcoming News