नाबालिग से दुष्कर्म करके उसका अश्लील विडियो बनाने का आरोपी किया गिरफ्तार |

Khoji NCR
2021-01-20 11:33:08

थाना केयूके पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म करके उसका अश्लील विडियो बनाने के आरोपी को किया गिरफ्तार| थाना केयूके ने नाबालिग से दुष्कर्म करके उसका अश्लील विडियो बनाने के आरोप में प्रभाकर पुत्र

राज पाल वासी जरोया जिला हरदोई उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है| यह जानकारी पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल ने दी। यह जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना केयूके के अंतर्गत रहने वाले एक व्यक्ति ने दिनांक 19 जनवरी 2021 को थाना केयूके में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसके नाबालिग बच्चे ने उसको बताया कि आरोपी प्रभाकर पुत्र राज पाल वासी जरोया जिला हरदोई उत्तर प्रदेश ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया और उसकी विडियो भी बना रखी है| जिसकी शिकायत पर पुलिस पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करके जाँच महिला उप निरीक्षक पवन दीप कौर को सौंप दी | थाना केयूके प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार, महिला उप निरीक्षक पवन दीप कौर व चालक नछतर सिंह की टीम ने शिकायत कर्ता व नाबालिग को साथ लेकर आरोपी की तलाश शुरूकर कर दी| पुलिस टीम ने नाबालिग बच्चे की पहचान पर आरोपी प्रभाकर पुत्र राज पाल वासी जरोया जिला हरदोई उत्तर प्रदेश को एन आई टी गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया| आरोपी को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया गया| जाँच जारी है|

Comments


Upcoming News