बजाज फाईनेंस में जाली दस्तावेज़ पेश करके धोखाधड़ी से मोबाइल फ़ोन ले जाने के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार|

Khoji NCR
2021-01-20 11:32:21

जिला पुलिस कुरुक्षेत्र की अपराध अन्वेषण शाखा-2 ने बजाज फाईनेंस में जाली दस्तावेज़ पेश करके धोखाधड़ी से मोबाइल फ़ोन ले जाने के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार| बजाज फाईनेंस में जाली दस्तावेज़ पेश करके

ोखाधड़ी से मोबाइल फ़ोन ले जाने के आरोप में बलदेव सिंह पुत्र भजन सिंह वासी गुरुनानक कॉलोनी मोहाली पंजाब को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की| यह जानकारी उप पुलिस अधीक्षक (मु०)कुरुक्षेत्र, श्री सुभाषचंद्र ने दी| यह जानकारी देते हुए श्री सुभाषचंद्र ने बताया कि दिनांक 17 दिसम्बर 2018 को नीरज कम्बोज सहायक मैनेजर बजाज फाईनेंस ने थाना शहर थानेसर पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि SANJEEV KUMAR GUPTA S/O AMRIT LAL R/O S.A.S NAGAR SECTOR 55, MOHALI, PUNJAB (2) KARAN KUMAR S/O RAM LAL R/O DMC, CHANDIGARH (3) AMIT KATYAL S/O MANOHAR SINGH R/O VILLAGE BADHERA THE HAROLI DISTT UNA (4) VIPIN KUMAR S/O BUA DITTA R/O SECTOR 5 KURUKSHETRA (5) AJAY KUMAR S/O SUMERA RAM R/O SECTOR 5 KURUKSHETRA (6) BALJINDER SINGH S/O GURMEET SINGH R/O SECTOR 13 KURUKSHETRA (7) RAJINDER SINGH S/O SUMERA RAM R/O SECTOR 3 URBAN ESTATE KURUKSHETRA (8) RAJ KUMAR S/O SURTA RAM R/O SECTOR 3 URBAN ESTATE KURUKSHETRA ने उनकी कंपनी बजाज फाईनेंस में जाली दस्तावेज़ पेश करके अलग अलग दुकानों से धोखाधड़ी से 8 मोबाइल फ़ोन फाईनेंस पर ले लिए थे| जिन्होंने कंपनी किस्ते नहीं दी जिनके विरुद्ध थाना शहर थानेसर में जाली दस्तावेज़ पेश करके धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज करके जाँच शुरूकर कर दी | जिसकी जाँच बाद में अपराध अन्वेषण शाखा-2 को सौंपी गई| जिसकी जाँच करते हुए सहायक उप निरीक्षक जय पाल की टीम ने आरोपी अमित कुमार व संजीव कुमार को गिरफ्तार करके उनके 6 मोबाइल फ़ोन बरामद किये जा चुके हैं| आरोपियो अदालत में पेश करके कारागार भेज दिया था | जिनकी निशान देही पर पुलिस ने आरोपी के ठिकाने की तलाश कर ली| दिनांक 19 जनवरी 2021 को उप निरीक्षक जीत सिंह, सहायक उप निरीक्षक जय पाल, हवलदार दीपक कुमार, व जयपाल की टीम ने आरोपी को बलदेव सिंह पुत्र भजन सिंह वासी गुरुनानक कॉलोनी मोहाली पंजाब से काबू करके गिरफ्तार कर लिया | जिसको माननीय अदालत में पेश करके 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया | जिससे अन्य आरोपियों के बारे जानकारी हासिल की जायेगी| जाँच जारी है|

Comments


Upcoming News