भारतीय जनता पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं ने किसान नेता सरदार गुरनाम सिंह चढूनी का पुतला फूंका

Khoji NCR
2021-01-20 11:22:01

सोनू वर्मा नूह। जिला मुख्यालय के भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय से मुख्य बाजार से होते हुय आज हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग पूरे सदस्य सुरेंद्र सिंह उर्फ पिंटू उजीना निवासी अपने सैकड़ों कार्य

र्ताओं के साथ जिला मुख्यालय पर जिला अध्यक्ष नरेंद्र पटेल के नेतृत्व में कांग्रेस के एजेंट व कांग्रेस के साथ सांठगांठ करके किसानों को गुमराह करने वाले गुरनाम सिंह चंढूली का पुतला फूंका तथा कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग पूर्व सदस्य सुरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस अपनी राजनीतिक रोटियां सेक रही है। और किसानों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। भाजपा नेता व कार्यकर्ता ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला सुरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश के लोगों को साथ छलावा का काम किया है। उन्होंने कहा कि पिछले 70 वर्षों से कांग्रेस ने देश के लोगों पर राज किया है।लेकिन इस देश के लोगों के साथ धोखा देने के अलावा कुछ नहीं दिया। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी भाजपा सरकार में देश तरक्की कर रहा है। किसानों की आय करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के तीन कानून लेकर आए थे। लेकिन कांग्रेसी मामले में राजनीति कर रही है और भोले-भाले किसानों को गुमराह करने में नाकाम कोशिश कर रही है। जिला अध्यक्ष नरेंद्र पटेल ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री ने किसानों के हित में कानून बनाए हैं। जिसका देश भर में किसानों का फायदा हो रहा है। लेकिन कांग्रेसी नेता सरदार गुरनाम सिंह किसानों को गुमराह कर रहा है। वह किसानों के नाम पर कांग्रेसी की दलाली कर रहा है। इसके अलावा पुनहाना विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी की सीट पर चुनाव लड़ी भारतीय जनता पार्टी की नेत्री नॉछम चौधरी ने कहा कि आज पूरे देश में किसानों द्वारा बनाए गए तीनों कानून पर कांग्रेस पार्टी राजनीति कर रही है। देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जो बिल पेश किए हैं। वह किसान के हित मे है। इस मौके पर भाजपा के हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग पूरे सदस्य सुरेंद्र सिंह उर्फ पिंटू, वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक चौधरी जाकिर हुसैन के सुपुत्र चौधरी ताहिर हुसैन एडवोकेट पूर्व, प्रत्याशी नॉक्षम चौधरी,दलवीर सरपंच शिवकुमार, बंटी, जाहिद हुसैन बाई, ज्ञानचंद, अख्तर हुसैन काटपुरी, एजाज अहमद,केशव पंडित, रमेश मनीष जैन,ताहिरा अजमत, वीरपाल,मनोज,मुकेश, कुलदीप, सुरेश बघेल आदि के अलावा सैकड़ों प्रमुख भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments


Upcoming News