शपथ ग्रहण से पहले कमला हैरिस की मां के तमिलनाडु स्थित गांव में भव्य तैयारियां, पोस्टर-होर्डिंग्स लगे

Khoji NCR
2021-01-20 11:15:47

नागपट्टिनम, । अमेरिका में आज राष्ट्रपति जो बाइडन(Joe Biden) के साथ उप राष्ट्रपति कमला हैरिस(Kamala Harris) भी शपथ लेंगी। शपथ ग्रहण को लेकर तमिलनाडु स्थित नागापट्टिनम जिले में थुलासेंद्रपुरम गांव में लोग त

यारियों में जुट गए हैं। गांव के लोगों ने दुकानों और अपने-अपने घरों के बाहर कमला हैरिस के बड़े-बड़े पोस्टर और होर्डिंग्स लगाए हैं। गांव के कुछ लोग इस अवसर को मनाने के लिए एक पारंपरिक नुस्खा 'मुरुक्कू' बना रहे हैं। कई लोग कमला हैरिस की जीत को चिह्नित करने के लिए सड़क की सफाई और सड़कों के कोनों को रंगते हुए देखे गए। लोगों ने कमला हैरिस के लिए गांव के मंदिर में प्रार्थना भी की। समाचार एजेंसी एएनआइ से बात करते हुए शिवरंजनी जो मुरकुकु बना रही थी उन्होंने कहा कि आज गांव के सभी लोग बहुत खुश हैं क्योंकि हमारी कमला दी, अमेरिका की उप राष्ट्रपति बनने के लिए तैयार हैं। हम सभी बहुत उत्साहित हैं। वह बहुत उत्साहित हैं। निश्चित रूप से गांव की कई महिलाओं को इससे प्रेरणा मिलती है। कमला हैरिस का भारत से खास रिश्ता कमला हैरिस अमेरिका के उप राष्ट्रपति के रूप में आज शपथ लेंगी। कमला हैरिस का भारत से खास रिश्ता है। दरअसल, उनकी मां चेन्नई से थी। तमिलनाडु के थुलेसेंद्रपुरम गांव में कमला हैरिस का परिवार रहता था। अपनी दूसरी मां के दिए गए बाइबल पर आज शपथ लेंगी कमला कमला हैरिस के राजनीतिक जीवन के अब तक के हर एक बड़े क्षण में एक अश्वेत महिला की बाइबल दिखाई गई है। कैलिफोर्निया के अटॉर्नी जनरल के रूप में उन्होंने इस बाइबल पर अपना बायां हाथ रख कर शपथ ली थी, और यह तब हुआ था जब उन्होंने कैलिफोर्निया से सीनेटर के रूप में अमेरिका के संविधान की रक्षा करने की शपथ ली थी। बसल नामक मैगजिन में 2019 के लेख में हैरिस ने लिखा था, मैं अपने साथ श्रीमती शेल्टन को हमेशा साथ ले जाती हूं।

Comments


Upcoming News