तावडू के गांव धुलावट का टोल किसान आदंोलन के लिए हुआ फ्री, क्षेत्रवासी खुश।

Khoji NCR
2021-01-18 12:44:38

तावडू : उपमंडल के गांव धुलावट में स्थित केएमपी एक्सप्रैस वे टोल को किसान आंदोलन के चलते अस्थाई तौर पर कुछ समय के लिए टोल-फ्री कर दिया है। अब अस्थाई रूप से टोल फ्री होने से क्षेत्र के लोगों के मे

भी खुशी नजर आ रही है। यह जानकारी धुलावट केएमपी टोल प्रबंधक नेहरू सिंह मीणा ने दी। उन्होंने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सभी वाहनों के लिए टोल को टोल-फ्री कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि केएमपी पर बने अन्य टोल को भी फ्री कर दिया गया है। जब तक उच्चाधिकारियों के पुन: आदेश नहीं आ जाते, तक यह टोल फ्री ही रहेंगे। उन्होंने बताया कि हालांकि टोल फ्री होने से कंपनी को नुकसान हो रहा है, लेकिन उच्चाधिकारियों के आदेशों की पालना की जा रही है।

Comments


Upcoming News