19 से 25 जनवरी तक कृषि विधेयक को लेकर भाजपा चलाएगी जन संपर्क अभियान

Khoji NCR
2021-01-18 12:05:21

: जन संपर्क अभियान को लेकर जिलाध्यक्ष नरेंद्र पटेल ने सौंपी जिम्मेदारियां। खोजी एनसीआर साहून खांन नूंह नूंह (मेवात) : कृषि कानूनों को लेकर किसानों के मन में उपज रहे विभिन्न तरह के विवादों को

ामने के लिए नूंह भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के आदेश पर जिले में 19 जनवरी से 25 जनवरी तक जन संपर्क अभियान चलाने जा रही है। इस अभियान के तहत नूंह, पुन्हाना और फिरोजपुर झिरका विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत होने वाले जन संपर्क अभियान कार्यक्रम को लेकर जिलाध्यक्ष नरेंद्र पटेल ने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां सुनिश्चित की हैं। जिलाध्यक्ष नरेंद्र पटेल और जिला मीडिया प्रभारी मनीष जैन ने इस बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि जिले में सात दिनों तक चलने वाले जिला जन संपर्क अभियान का प्रमुख जिला महामंत्री शिवर कुमार आर्य को नियुक्त किया गया है। इसी तरह मंडलों में जन संपर्क अभियान के लिए नूंह मंडल का जाहिद हुसैन चेयरमैन रेहना, उजीना मंडल के लिए मुनेश फौजी, खेड़ाखलीलपुर मंडल प्रमुख श्रीपाल शर्मा को तथा नगीना के लिए वरिष्ठ भाजपा नेत्री ताहिरा बेगम और फिरोजपुर झिरका मंडल का प्रमुख पूर्व चेयरमैन सुनील जैन को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा दोहा मंडल प्रमुख नरदेव आर्य, पुन्हाना कमल सैनी, पिनगवां जसवंत गोयल और बिसरू मंडल का प्रमुख की जिम्मेदारी सुभाष भारद्वाज को सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि अभियान की देखरेख के लिए मंडल पर 10-10 टीमें नियुक्त की जाएंगी। जन संपर्क अभियान की समीक्षा हेतु रोजाना बैठक सुनिश्चित करना तथा इसकी प्रगति रिपोर्ट जिला कार्यालय व प्रदेश कार्यालय में भेजनी सुनिश्चित की जाएगी।

Comments


Upcoming News