दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में भगौड़ा घोषित अपराधी किया गिरफ्तार |

Khoji NCR
2021-01-17 15:01:40

जिला पुलिस कुरुक्षेत्र ने दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में भगौड़ा घोषित अपराधी को किया गिरफ्तार | थाना सदर थानेसर पुलिस ने दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप

ें भगौड़ा घोषित अपराधी मनोज कुमार पुत्र नरेंद्र सिंह वासी प्रताप नगर जगाधरी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है| यह जानकारी पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल ने दी| यह जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 5 दिसम्बर 2018 को थाना सदर थानेसर के अंतर्गत रहने वाली एक महिला ने थाना सदर थानेसर में दी अपनी शिकायत में बताया था कि आरोपी मनोज कुमार पुत्र नरेंद्र सिंह वासी प्रताप नगर जगाधरी ने जीटी रोड स्थित एक होटल में उसकी मर्जी के खिलाफ उसके साथ दुष्कर्म किया और इस बारे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी| जिसकी शिकायत थाना सदर थानेसर में दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज करके जाँच शुरू कर दी | आरोपी अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए इधर उधर छिपता फिर रहा था| जिसको माननीय अदालत से भगौड़ा घोषित किया गया था| दिनांक 16 जनवरी 2021 को महिला सहायक उप निरीक्षक शर्मिला देवी की टीम ने आरोपी को करनाल जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार कर लिया जांच जारी है|

Comments


Upcoming News