राष्ट्र का विकास और जनसेवा की जिम्मेदारी भाजपा का मुख्य सिद्धांत : दीपक मंगला

Khoji NCR
2021-01-17 14:52:55

नूंह विधानसभा के नूंह, उजीना और खेड़ाखलीलपुर मंडल में हुए दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम का हुआ समापन। फिरोजपुर झिरका ,पुष्पेंद्र शर्मा : रविवार को भाजपा नूंह के नेतृत्व में नूंह, उजी

ा और खेड़ाखलीलपुर मंडल में आयोजित हुए दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम का समापन हो गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पलवल के विधायक दीपक मंगला, सोहना के विधायक कुंवर संजय सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस मौके पर विधायक दीपक मंगला ने कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए राष्ट्र और अपना संगठन महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रमों के आयोजनों से कार्यकर्ताओं में पार्टी के प्रति काम करने का जज्बा और जनसेवा करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा राष्ट्र का विकास और जनसेवा की जिम्मेदारी भाजपा का मुख्य सिद्धांत है। इसी के तहत आयोजित किए जा रहे प्रशिक्षण शिविरों में तमाम कार्यकर्ताओं ने स्वच्छ राजनीति के साथ जनसेवा करने की जो जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली है वो प्रेरणादायक है। पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों को जिस तरह आगे बढ़ा रहे हैं वो काबिले तारीफ है। इस मौके पर सोहना से भाजपा विधायक कुंवर संजय सिंह ने कहा भारतीय जनता पार्टी को दुनिया का सबसे बड़ा संगठन होने का गौरव केवल कार्यकर्ताओं के बल पर प्राप्त हुआ है। किसी भी दल या संगठन की मजबूती में कार्यकर्ताओं का अहम किरदार रहता है। जिस तरह नूंह भाजपा के तमाम कार्यकर्ताओं ने पार्टी की जन हितैषी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया है उसके लिए सभी कार्यकर्ता धन्यवाद के पात्र हैं। इस प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश कार्यकारीणी के सदस्य एवं चुनाव लड़ चुके सभी प्रत्याशी, सभी मंडलाध्यक्ष, पूर्व मंडलाध्यक्ष व मंडलों के महामंत्री, पूर्व जिलाध्यक्ष, जिले के पदाधिकारी, सभी वर्तमान व पूर्व चेयरमैन, एमडीबी के सदस्य, मोर्चा के अध्यक्ष, प्रकोष्ठों के संयोजक सहित तमाम कार्यकर्ता शामिल हुए। इस मौके पर पूर्व विधायक जाकिर हुसैन, महामंत्री दलबीर सरपंच, महामंत्री शिवकुमार बंटी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष नरेंद्र पटेल व जिला मीडिया प्रभारी मनीष जैन ने बताया कि दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम के समापन अवसर पर 5 विषयों पर यह कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें मुख्य रूप से व्यक्तित्व विकास के विषय पर कुंवर संजय सिंह, जसवंत गोयल, सुरक्षा सामर्थय के साथ आत्मनिर्भर भारत का संकल्प के विषय पर पूर्व विधायक नसीम अहमद, जाहिद हुसैन, जिलाध्यक्ष नरेंद्र पटेल ने अपने विचार रखे। इसी तरह प्रदेश भाजपा सरकार की उपलब्धियों के विषय पर पूर्व चेयरमैन भानीराम मंगला, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप आर्य, हमारी कार्यपद्धति एवं संगठन संरचना में हमारी भूमिका के विषय पर सुरेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। वहीं सोशल मीडिया के उपयोग के विषय पर सुनील राव ने कार्यकर्ताओं से संवाद किया। भाजपा का इतिहास एवं विकास के विषय पर सुनील राव और विधायक दीपक मंगला ने अपने विचार रखे।

Comments


Upcoming News