नरेंद्र मोदी के राज में देश कर रहा नए कीर्तिमान स्थापित: ज़ाहिद चेयरमैन

Khoji NCR
2021-01-17 14:47:02

साहून खांन नूंह भारतीय जनता पार्टी दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है जिसमें लगातार कार्यकर्ताओं का जुड़ने का सिलसिला जारी रहता है, नए कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को भाजपा संगठन की नीत

ि-नीतियों का ज्ञान कराने के लिए मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने के लिए मंडल प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जाता है ताकि सभी कार्यकर्ता पार्टी की नीति-रीतियों को समझ सके और पदाधिकारी अपने अपने दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन कर सकें, इसी कड़ी में विधानसभा नूहं में मंडल प्रशिक्षण शिविरों के आयोजन किया जा रहा है इस दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण शिविर में पहले दिन उजीना मंडल तो दूसरे दिन खेड़ा खलीलपुर मंडल में मुख्य वक्ता के तौर पर पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता व हरियाणा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चौधरी जाहिद हुसैन चेयरमैन ने "आत्मनिर्भरता के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा" के विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अपने संबोधन में जाहिद चेयरमैन ने बताया कि मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद भारत की रक्षा और सुरक्षा प्रतिमान को एक मजबूत आधार मिला है इस दौरान पाकिस्तान और चीन ने जब भी कोई दुस्साहस किया है तो इन दोनों ही देशों को भारत की कड़ी जवाबी कार्यवाही का सामना करना पड़ा है। जाहिद चेयरमैन ने बताया कि मोदी ने आत्मनिर्भर भारत के तहत वोकल फ़ॉर लोकल, लोकल फॉर ग्लोबल और मेक फॉर द वर्ल्ड जैसी रणनीतियों को शामिल किया है जिससे हमारा देश आज नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

Comments


Upcoming News