क्या आपके घर पर भी पड़े हैं टूट-फूटे बर्तन तो आपके घर में आती है दरिद्रता

Khoji NCR
2021-01-15 13:17:17

कई बार हम अपने घर से ऐसी चीजों को बाहर निकालना या फेंकना भूल जाते हैं जिनका उपयोग वर्षों से नहीं हुआ होता है और आगे वर्षों तक उसके इस्तेमाल होने की कोई संभावना नहीं होती है। ये चीजें घर के किसी

ोने में पड़ी रहती हैं। वास्‍तु शास्त्र के अनुसार, अगर घर में ऐसी कोई चीज हैं तो उन्हें बेहद अशुभ कहा जाता है। आइए जानते हैं घर में रखी इन टूटी-फूटी चीजों से घर पर क्या असर पड़ता है। 1. अगर आपके घर में ऐसी कोई भी चीज मौजूद है तो इससे परिवार के सदस्यों पर नकारात्मकता का असर रहता है। इससे व्यक्ति का मानसिक तनाव भी बढ़ता है। अगर आप धन से संबंधी को कार्य करते हैं तो आपको असफलता हाथ लगती है। 2. घर में मौजूद टूटे-फूटे बर्तन बेहद अशुभ होते हैं। घर में इन्हें रखने से महालक्ष्मी अप्रसन्न होती हैं। घर में दरिद्रता आती है। साथ ही व्यक्ति को नकारात्मक फल मिलने लगते हैं। 3. घर में अगर टूटा हुआ शीशा हो तो यह बड़ा वास्तु दोष होता है। इससे घर के सदस्यों का मानसिक तनाव बढ़ जाता है। साथ ही नकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होता है। 4. घर में अगर पति-पत्नी का पलंग टूटा हुआ है तो इससे सुख-शांति में खलल पड़ती है। साथ ही जीवन में परेशानियां भी आने लगती हैं। ऐसे में घर में टूटा पलंग नहीं होना चाहिए। 5. अगर घर में खराब घड़ी है तो परिवार के किसी भी सदस्य का काम पूरा नहीं होता है। उनकी उन्नति में बाधाएं आती हैं। कोई भी काम सही समय पर पूरा नहीं होता है। 6. घर में किसी भी तरह की टूटी हुई तस्वीर नहीं होनी चाहिए। इससे घर में वास्तुदोष होता है। 7. अगर घर का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ है या टूट रहा है तो उसे तुरंत ठीक करा लेना चाहिए। मुख्य दरवाजे का टूटा होना बेहद अशुभ होता है। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है। 8. घर का फर्नीचर टूटा नहीं होना चाहिए। यह वास्तुदोष की निशानी होती है। इससे हमारे जीवन पर खराब असर पड़ता है। साथ ही पैसों की कमी हमेशा बनी रहती है।

Comments


Upcoming News